Share Market Crash: डे-हाई से 900 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 5 वजहों से Nifty आया 24450 के नीचे

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24450 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 03 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 544.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 78,639.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 390.70 प्वाइंट्स यानी 1.60 के बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ था। आज इनमें मिला-जुला रुझान दिखा।

Share Market Crash: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के नए सिस्टम को लेकर मार्केट में काफी अनिश्चितता फैली है। ब्रोकरेजेज ने भी रिटेलर्स को सतर्क किया है। इसका असर आज मार्केट में दिखा और कच्चे तेल के भाव में उछाल ने इस दबाव को और बढ़ाया। इस दबाव में सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 900 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप स्पेस में रिकवरी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 तो नहीं रिकवर हो पाया और करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 हल्की गिरावट से उबरते हुए 0.23% मजबूत हुआ।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 210.08 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 78,428.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 159.40 प्वाइंट्स यानी 0.64% की फिसलन के साथ 24,614.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 504.12 प्वाइंट्स उछलकर 79,143.15 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 931.28 प्वाइंट्स टूटकर 78,211.87 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 346.35 प्वाइंट्स गिरकर 24,427.95 तक आ गया था।

 Share Market Crash: ये है वजह

CAS सिस्टम

कई ब्रोकर्स ने खुदरा निवेशकों को दोपहर 3 बजे तक अपनी पोजिशन स्क्वेयर ऑफ करने की सलाह दी है। ब्रोकरेजेज ने अपने क्लाइंट्स को सलाह दी है कि जब तक नए मैकेनिज्म CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) में मार्केट ढल नहीं जाता है, अपनी पोजिशन 3:00 PM और 3:05 PM के बीच बंद कर दें। इससे मार्केट में बेयरेश माहौल बना है क्योंकि एक तरह से शेयरों के लेन-देन का समय कम हुआ है।


आईटी और प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव

सेक्टरलाइज आज एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाया दिनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी तो 2% से अधिक कमजोर हुआ। मेटल सेक्टर ने जरूर मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन असफल रही। निफ्टी मेटल आज 0.93% मजबूत हुआ है।

कच्चे तेल में उछाल

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $85 के करीब पहुंचा तो मार्केट .में इसकी आंच महसूस हुई।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में उछाल ने मार्केट पर दबाव बनाया। फिलहाल यह 1.86% के उछाल के साथ 12.15 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब वोलैटिलिटी अधिक होने की आशंका है तो कम होने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

Nifty की एक्सपायरी

आज निफ्टी के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी जिसके चलते मार्केट में तेज उठा-पटक दिखी।

3 बजे तक कर दें स्क्वेयर ऑफ, इस कारण ब्रोकर्स ने दी रिटेल क्लाइंट्स को सलाह

Nifty में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट तो Sensex में 500 अंकों का उछाल, क्या है वजह

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।