Share Market Crash: एशियाई बाजार में बिकवाली के भारी दबावों के बीच निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी भी धड़ाम हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स डे-हाई से 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी 23800 के नीचे तक गिर गया था। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखने लगा और करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए निफ्टी मिडकैप 100 तो 1% अधिक की गिरावट के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी टूटकर बंद हुआ।
