Share Market Crash: ₹3 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में 500 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23400 के नीचे बंद

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। मार्केट की हाहाकार में आज निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। चेक करें कि किन सेक्टर ने आज मार्केट पर अधिक दबाव बनाया और ओवरऑल मार्केट की स्थिति कैसी रही

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Deep Red: लगातार चौथे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए हैं।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर वार एक्टिविटीज यानी युद्धक गतिविधियों ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया। एक कारोबारी दिन पहले की करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट से उबरते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। हालांकि फिर पश्चिमी एशिया में जंगी माहौल ने ऐसा दबाव बनाया कि इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 23700 के पार जाने के बाद फिसलकर 23400 के भी नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 तो 1.45% की गिरावट के साथ बंद हुआ तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की और निफ्टी आईटी आखिरी तक मजबूत रहा और ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मेटल भी आधा फीसदी मजबूत हुआ। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी में ढाई फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में करीब 2-2% की गिरावट आई। निफ्टी रियल्टी भी 2% से अधिक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1% से अधिक कमजोर हुआ।

बिकवाली के इस भारी दबाव में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 592.19 प्वाइंट्स उछलकर 75,367.93 और निफ्टी 185.95 प्वाइंट्स बढ़कर 23,733.70 तक पहुंच गया था। ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1164.25 प्वाइंट्स फिसलकर 74,203.68 और निफ्टी 50 भी 375.75 प्वाइंट्स गिरकर 23,357.95 तक आ गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹3.75 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,64,46,938.533 करोड़ था। आज यानी 01 जून 2026 को मार्केट में अधिकतर सेक्टर में हाहाकार के बीच यह घटकर ₹4,60,72,254.02 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹374,684.513 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 6 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एचयूएल, आईटीसी और एनटीपीसी में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 20

153 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4549 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1589 शेयर मजबूत हुए तो 2761 में गिरावट रही जबकि 199 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 153 शेयर एक साल के हाई और 84 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 20

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

मार्केट में मचे हाहाकार की पांच मुख्य वजह

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।