Sensex-Nifty closes red: ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता जैसी चुनौतियों से जूझ रहे शेयर मार्केट को रेपो रेट में बढ़ोतरी ने और झटका दिया। इसके आसार पहले से ही थे लेकिन आरबीआई ने महंगाई के अपने आउटलुक को भी बढ़ाया तो इससे मार्केट पर दबाव बढ़ाया। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1311 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 22200 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का खासा दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में ढाई फीसदी के आस-पास गिरावट रही। इस आंधी में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹11 लाख करोड़ से अधिक घट गया।
