Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन मार्केट लाल रहा। सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ाई कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया और दिन के आखिरी में ये गहरे लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी हाहाकार रहा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आज करीब 1% की गिरावट रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक। इस आंधी में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹4 लाख करोड़ घट गया।
सेक्टरवाइज आज शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल रहे लेकिन पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स हल्का ग्रीन होने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी में 1% से अधिक, निफ्टी एफएमसीजी में करीब डेढ़ फीसदी और निफ्टी ऑटो में आधे फीसदी से अधिक की बिकवाली ने निवेशकों को काफी परेशान किया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 22 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 460.30 प्वाइंट्स यानी 0.62% की फिसलन के साथ 73,249.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 123.70 प्वाइंट्स यानी 0.54% की गिरावट के 22,687.65 साथ पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज प्वाइंट्स 704.58 टूटकर 73,005.11 और निफ्टी भी 256.50 प्वाइंट्स गिरकर 22,554.85 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹3.98 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,37,678.67 करोड़ था। आज यानी 22 अक्टूबर 2026 को यह घटकर ₹4,58,39,392.70 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,98,285.97 करोड़ की गिरावट आई है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 में बढ़त रही। सबसे अधिक तेजी आज बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 5565 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1462 शेयर आज मजबूत हुए तो 2873 में गिरावट रही जबकि 230 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 59 शेयर एक साल के हाई और 487 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।