Share Market Crash: मोहर्रम के दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था जिसके चलते शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन मार्केट बंद रहा। अब आज जब यह खुला तो दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बावजूद यह ग्रीन खुला। हालांकि फिर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए। दिन के हाई से सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 24100 के पार जाने के बाद फिसलकर 24000 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा दबाव दिखा और स्मॉलकैप में तो अधिक। निफ्डी मिडकैप 100 आज आधे फीसदी से थोड़ी कम गिरावट के साथ बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक फिसलन रही।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 372.10 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 76,728.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 109.75 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 23,946.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.32 प्वाइंट्स चढ़कर 77,252.78 तक पहुंचा था जिससे यह 631.03 प्वाइंट्स टूटकर तक 76,621.75 आ गया तो निफ्टी भी 64.00 प्वाइंट्स उछलकर 24,120.00 तक जाने के बाद वहां से 195.45 प्वाइंट्स गिरकर 23,924.55 तक आ गया।
Share Market Fall: इस कारण आया दबाव
मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में हल्की-फुल्की रौनक दिखी थी जिसके चलते ऊपरी स्तर से मार्केट फिसल गया।
एक बार फिर सीजफायर टूटने के बाद दोबारा शांति के लिए अमेरिका और ईरान सहमत हुए तो मार्केट में रौनक लौटी लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। इसके चलते कच्चा तेल उबल पड़ा और ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $73 के पार चला गया जिसने मार्केट पर दबाव बनाया।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि मार्केट के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चिंता मानसून में भारी कमी (43%) है। इसने मार्केट पर दबाव बनाया।
ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव
सेक्टरवाइज मार्केट को आज फार्मा शेयरों ने सपोर्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा भी करीब आधी बढ़त गंवाते हुए 1% से थोड़ी अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। मार्केट को आज ऑटो और आईटी सेक्टर ने तगड़ा शॉक दिया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक और निफ्टी आईटी 1% से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% कमजोर हुआ।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में तेज उछाल ने मार्केट पर दबाव बनाया। इंट्रा-डे में तो यह 6% से अधिक उछलकर 14.07 तक चढ़ गया था। आज यग 3.92% की गिरावट के साथ 13.56 पर बंद हुआ है।
किस तरफ बढ़ सकता है मार्केट
चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है, लेकिन रेजिस्टेंस बैंड के ऊपर टिके रहने में नाकामी से आने वाले समय में कंसोलिडेशन जारी रहने का संकेत मिल रहा है। च्वाइस ब्रोकिंग के मुताबिक 23,800–23,750 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है, और मौजूदा रेजिस्टेंस के ऊपर जाने पर 24,500–24,600 और उसके बाद 24,800 की तरफ जाने का रास्ता खुल सकता है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक आने वाले दिनों में वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 के नतीजों की उम्मीदें बाजार पर असर डालेंगी और कई शेयरों में खास हलचल देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।