Get App

Share Market Crash: IT Sector मे रौनक लेकिन Sensex में 700 अंकों की गिरावट, 4 वजहों से Nifty लाल

Share Market Crash: लगातार दो कारोबारी दिनों की बढ़त के बाद आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम हो गए। आईटी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन कुछ और सेक्टर्स ने इसे नीचे खींच लिया। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:38 AM
Share Market Crash: IT Sector मे रौनक लेकिन Sensex में 700 अंकों की गिरावट, 4 वजहों से Nifty लाल
एक कारोबारी दिन पहले 10 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 827.57 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 77,569.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 244.10 प्वाइंट्स यानी 1.02% के उछाल के साथ 23,206.90 पर बंद हुआ था। आज ये तेज गिरावट के साथ खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने और कच्चे तेल में उबाल पर घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी चलने लगी। इस आंधी में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी 24000 पर आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी काफी दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 200.69 प्वाइंट्स यानी 0.26% की फिसलन के साथ 77,360.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 69.40 प्वाइंट्स यानी 0.29% की गिरावट के साथ 24,137.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 711.96 प्वाइंट्स टूटकर 76,857.43 तक और निफ्टी 206.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,000.20 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में उछाल

मार्केट पर अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुई सैन्य हमले और ईरान का होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के ऐलान ने दबाव बनाया।

कच्चे तेल में उबाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें