Share Market Crash: Sensex इंट्रा-डे हाई से टूटा 900 प्वाइंट्स, 5 वजहों से Nifty भी आया 23600 के करीब

Stock Market Crash: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज की शुरुआत शानदार रही और चौतरफा रौनक दिखी। हालांकि फिर दो घंटे के भीतर ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल हो गए। दो अहम सेक्टर्स ने मार्केट पर अच्छा दबाव बनाया। जानिए मार्केट के लाल होने की पांच अहम वजह

अपडेटेड May 21, 2026 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty Slips: शुरूआती तेजी गंवाते हुए कारोबार शुरू होने के दो ही घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए।

Share Market Crash: शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए मार्केट खुलने के करीब दो ही घंटे में मार्केट लाल हो गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) पूरी तेजी गंवाते हुए रेड जोन में आ गए। यहां से रिकवरी के बाद यह फिर फिसला और रेड हो गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 627.4 प्वाइंट्स चढ़कर 75,945.79 पर पहुंच गया था लेकिन फिर इस इंट्रा-डे हाई से 949.01 प्वाइंट्स टूटकर 74,996.78 तक आ गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो शुरुआती कारोबार में यह 200.9 प्वाइंट्स चढ़कर 23,859.90 तक पहुंचा था जिससे यह 264.30 प्वाइंट्स गिरकर 23,596.60 तक आ गया। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 135.03 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 75,183.36 और निफ्टी 4.30 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ है।

Why Market Slips: इन वजहों से मार्केट लाल

RBI का ब्याज दरें महंगी करने पर विचार

रुपये की गिरावट को थामने के लिए सभी विकल्पों पर आरबीआई गौर कर रहा है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई इसे लेकर ब्याज दरों में बढ़ोतरी, करेंसी के अतिरिक्त स्वैप और विदेशी निवेशकों से डॉलर जुटाने के विकल्पों पर गौर कर रहा है। इस हफ्ते एक अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये के फिसलकर ₹97 के काफी करीब आने के आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत आरबीआई के टॉप अधिकारी अंदरूनी तौर पर कई बैठकें कर रहे हैं। मौद्रिक नीतियों का अगला ऐलान 5 जून को होना है। बता दें कि ब्याज दरों में उछाल का इक्विटी मार्केट पर निगेटिव असर पड़ता है क्योंकि कंपनियों के लिए उधार लेने की लागत बढ़ जाती है और निवेशकों का भरोसा कमजोर हो जाता है। इसके अलावा लिक्विडिटी कम होने से शेयरों की तुलना में फिक्स्ड इनकम वाले निवेश अधिक आकर्षक हो जाते हैं।


मुनाफावसूली

बाजार की शुरुआती तेजी का फायदा उठाते हुए कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे मार्केट नीचे आया।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

बुधवार 20 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹1,597.35 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की, जिसने मार्केट सेंटिमेंट पर असर डाला और आज की शुरुआती बढ़त का कई निवेशकों ने फायदा उठा लिया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से रुपये पर दबाव आता है और मार्केट में लिक्विडिटी भी कम होती है।

Sensex की वीकली एक्सपायरी

आज सेंसेक्स में गिरावट की एक बड़ी वजह इसकी वीकली एक्सपायरी भी रही जिसके चलते मार्केट में काफी उठा-पटक रही।

IT और FMCG सेक्टर का दबाव

शुरुआती कारोबार में आज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन थे लेकिन कारोबार आगे बढ़ने पर निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी फिसल गए और इनमें करीब आधे-आधे फीसदी की गिरावट आई।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन वजहों से मार्केट में शुरुआती कारोबार में ही दिखा था तगड़ा जोश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।