Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक क्यों आई गिरावट? सेंसेक्स 950 अंक लुढ़का, जानें 4 बड़े कारण

Share Market Crash: शेयर बाजार गुरुवार 28 नवंबर को अपनी शुरुआती बढ़त खोकर धड़ाम से गिर गया। सेंसेक्स जहां 800 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी करीब 1 फीसदी फिसलकर 24,050 के नीचे चला गया। इस गिरावट की अगुआई आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों ने की। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में हरियाली छाई रही। आइए जानते हैं शेयर बाजार में आज की गिरावट के 4 सबसे बड़े कारण-

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की इंपोर्ट टैरिफ से जुड़ी 'धमकियों' के चलते IT शेयरों में गिरावट आई

Share Market Crash: शेयर बाजार गुरुवार 28 नवंबर को अपनी शुरुआती बढ़त खोकर धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स जहां 1,100 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 1 फीसदी से अधिक का गोता लगाकर 24,000 के नीचे चला गया। इस गिरावट की अगुआई आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों ने की। इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में हरियाली छाई हुई है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.05 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

दोपहर 2.25 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स करीब 1,077 अंक गिरकर 79,156.36 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 323 अंक टूटकर 23,952.05 के स्तर पर आ गया था। आइए जानते हैं शेयर बाजार में आज की गिरावट के 4 सबसे बड़े कारण

1. ट्रंप की इंपोर्ट ट्यूटी से जुड़ी धमकियां

शेयर बाजार की गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इंपोर्ट टैरिफ से जुड़ी 'धमकियों' का माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा है कि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पर बैठती ही मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगा देंगे। इसके तहत मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं चीन से आने वाले सामानों पर 35 फीसदी का टैरिफ लगाया जाएगा। इसके चलते पूरे ग्लोबल मार्केट्स का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। अमेरिका को गुड्स या सर्विसेज एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स तो 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गया।


2. ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता

अमेरिका का PCE इंफ्लेशन इंडेक्स अक्टूबर में बढ़कर 2.8 फीसदी पर पहुंच गया। इसके अलावा ट्रंप के इंपोर्ट टैरिफ लगाने के ऐलान से निकट भविष्य में महंगाई दर के बढ़ने की आशंका और तेज हो गई है। इसके चलते ब्याज दरों में आगे और कटौती को लेकर अनिश्चितता बन गई है। साथ ही डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखी जा रही है। यह आईटी और अमेरिकी मार्केट पर फोकस करने वाली कंपनियों के लिए एक और झटका है।

3. कमजोर ग्लोबल संकेत

ग्लोबल बाजारों में गिरावट से भी शेयर बाजार में आज निवेशकों का मनोबल कमजोर रहा। लगभग सभी प्रमुख एशियाई देशों के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इवान, हांगकांग, चीन और कोरिया के बाजारों में आज 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वहीं इससे पहले बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

4. FII की खरीदारी पड़ी कमजोर

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस हफ्ते के पहले 2 दिन अच्छी खरीदारी की, लेकिन अब वह एक बार फिर से 'देखो और इंतजार करो' के मोड में चले गए। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया कि MSCI इंडेक्स में बदलाव के कारण विदेशी पैसिव म्यूचुअल फंडों ने इस हफ्ते की शुरुआत में खरीदारी की। इसके अलावा अभी तक उनकी वापसी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी FPIs निवेशकों को आक्रामक होने से रोक रहा है। वह कोई बड़ा निवेश करने से पहले ट्रंप की नीतियों और उसके ग्लोबल मार्केट्स पर असर दिखने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Shares: लगातार पांच दिनों में 40% की तूफानी रफ्तार, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की शानदार रिकवरी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।