Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त मांग ने मार्केट में कोहराम मचा दिया और सेंसेक्स-निफ्टी संभल नहीं पाए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 450 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया और दिन के आखिरी में ये आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी मिडकैप 100 रेड जोन में बंद हुआ को निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 388.19 प्वाइंट्स यानी 0.49% की गिरावट के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 24,471.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 494.18 प्वाइंट्स टूटकर 78,048.26 और निफ्टी 154.55 प्वाइंट्स गिरकर 24,429.25 तक आ गया था।
