Get App

Share Market: शेयर बाजार में डूबे ₹9 लाख करोड़, निवेशकों को भारी झटका,सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 जनवरी को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 824 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी करीब 263 अंकों का गोता लगाकर 22,800 के पास बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में तो और भी तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.68 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 3.51 फीसदी टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 9 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा घट गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 5:17 PM
Share Market: शेयर बाजार में डूबे ₹9 लाख करोड़, निवेशकों को भारी झटका,सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटे
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 410.16 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 जनवरी को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 824 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी करीब 263 अंकों का गोता लगाकर 22,800 के पास बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में तो और भी तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.68 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 3.51 फीसदी टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 9 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा घट गई। बाजार में चौतरफा गिरावट का माहौल रहा। बीएसई पर आईटी, टेलीकॉम, कमोडिटी, फार्मा, यूटिलिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पावर शेयरों के इंडेक्स 2 से 3 फीसदी तक लुढ़क गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08 फीसदी गिरकर 75,366.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 फीसदी की लुढ़ककर 22,829.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹9.35 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 जनवरी को घटकर 410.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 जनवरी को 419.51 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.35 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें