Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार 20 जनवरी को भी जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1220 अंकों से भी अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,200 के भी नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तीसरी तिमाही के मिले-जुले नतीजों और ग्लोबल स्तर पर ट्रेड वॉर की बढ़ती आशंकाओं ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है। ब्रॉडर मार्केट में इससे भी तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 1.2 तक लुढ़क गए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में थे।
