Share Market: शेयर बाजार में लौटी गिरावट, सेंसेक्स 582 अंक लुढ़का; निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 8 अगस्त को फिर से गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स 582 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,100 के पास आ गया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों के करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 7:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 440.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 8 अगस्त को फिर से गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स 582 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,100 के पास आ गया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों के करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी गिरावट आई है, लेकिन यह गिरावट बेंचमार्क इंडेक्सों के मुकाबले कम थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 78,886.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 180.50 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 24,117.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 अगस्त को घटकर 445.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 7 अगस्त को 448.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के आज 30 में से सिर्फ 5 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 1.59 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईटीसी (ITC), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर 0.94 फीसदी से लेकर 0.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 3.56 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और पावर ग्रिड (Power Grid)के शेयर 2.43% से लेकर 2.91% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex31

2,081 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,014 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,831 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,081 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 102 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 235 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex31gb

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Suzlon Energy: सुजलॉन के शेयरों में 5% की जबरदस्त तेजी! मार्केट कैप पहुंचा ₹1 लाख करोड़ के करीब

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।