शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 636 अंक टूटा, निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 3 जून को लगातार तीसरे दिन नुकसान में बंद हुआ। सेंसेक्स 636 टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,550 के नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन मे करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों और भू-राजनैतिक तनावों में उछाल ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 443.10 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 3 जून को लगातार तीसरे दिन नुकसान में बंद हुआ। सेंसेक्स 636 टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,550 के नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन मे करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों और भू-राजनैतिक तनावों में उछाल ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला। इसके अलावा निवेशक कल 4 जून से शुरू होने वाली आरबीआई की बैठक से पहले भी सतर्क नजर आए। ब्रॉडर मार्केट भी लाल रंग में डूबे रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कमजोर वैश्विक संकेतों, धीमी आर्थिक वृद्धि और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला, जिससे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक या 0.78% टूटकर 80,737.51 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 174.10 अंक या 0.70% गिरकर 24,542.50 के स्तर पर आ गया।


निवेशकों के ₹2.40 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 जून को घटकर 443.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 जून को 445.50 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी व्यापाक थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), पावर ग्रिड (Power Grid) और इटर्नल (Eternal)के शेयरों में 1.53 फीसदी से लेकर 1.74% तक की गिरावट देखी गई।

वहीं दूसरी ओर सिर्फ एक शेयर, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) आज सेंसेक्स पर हरे निशान में बंद हुआ। इसमें 0.69 फीसदी की तेजी रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex231f

2,264 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,144 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,733 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,264 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 147 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 108 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 37 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex231

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Adani Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयर 2.5% तक लुढ़के, अमेरिका में एक और जांच का डर, जानें पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।