Get App

Share Markets: शेयर बाजार का अचानक पलटा मूड, सेंसेक्स दिन के हाई से 600 अंक लुढ़का, जाने क्यों आई गिरावट?

Share Market fall भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 जुलाई को वीकली F&O एक्सपायरी के दिन तेज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त गवांकर कारोबार के आखिरी घंटे में लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स जहां दिन के हाई से 600 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर करीब 24,400 के पास पहुंच गया। दोपहर 2:38 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 215.59 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 83,194.10 पर कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 3:32 PM
Share Markets: शेयर बाजार का अचानक पलटा मूड, सेंसेक्स दिन के हाई से 600 अंक लुढ़का, जाने क्यों आई गिरावट?
Share Market falls: निफ्टी मीडिया लगभग 0.8% की तेजी के साथ दिन का टॉप परफॉर्मर रहा

Share Market falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 जुलाई को वीकली F&O एक्सपायरी के दिन तेज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त गवांकर कारोबार के आखिरी घंटे में लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स जहां दिन के हाई से 600 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर करीब 24,400 के पास पहुंच गया। दोपहर 2:38 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 215.59 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 83,194.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 62.25 अंक या 0.24% गिरकर 25,391.15 पर आ गया। इस दौरान कुल 1,762 शेयरों में तेजी, 1,764 में गिरावट और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

हालांकि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ सेक्टर्स ने मजबूती दिखाई। निफ्टी मीडिया लगभग 0.8% की तेजी के साथ दिन का टॉप परफॉर्मर रहा। निफ्टी ऑटो में 0.5% की तेजी आई। निफ्टी फार्मा भी 0.3% ऊपर था। वहीं, आईटी इंडेक्स लगभग सपाट रहा। वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.9% तक गिर गया। निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी 0.7% तक की गिराव देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2% की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी में बदलाव की तैयारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें