HCL-TCS के दम पर Sensex में 390 अंकों का उछाल, Nifty 25885 पर बंद, ₹50 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप स्पेस में रौनक अधिक दिखी। इस रौनक में आज निवेशकों की दौलत में ₹50 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी और आईटी शेयरों की चमक ने मार्केट में रौनक बिखेर दी। डे-लो से सेंसेक्स 797 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी 50 भी 25950 के पार पहुंच गया और दिन के आखिरी में बढ़त के साथ बंद भी हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में अच्छा रौनक दिखी और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.32% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.74% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹50 हजार करोड़ से अधिक बढ़ा है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 26 नवंबर को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 390.31 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 84,328.59 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 65.25 प्वाइंट्स यानी 0.25% की मजबूती के साथ 25,884.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 83,754.66 के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 797.08 प्वाइंट्स रिकवर होकर 84,551.74 और निफ्टी 25,733.50 से 241.45 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 25,974.95 तक पहुंच गया।


₹50 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 25 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,13,53,884.573 करोड़ था। आज यानी 26 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,14,04,348.89 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹50,464.32 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए। सबसे अधिक बढ़त आज एचसीएलटेक, टीसीएस और इंफोसिस में आई तो दूसरी तरफ आज एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

110 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4628 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2362 शेयर आज मजबूत हुए तो 2040 में गिरावट रही जबकि 226 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 104 शेयर एक साल के हाई और 141 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन 3 वजहों से आज मार्केट में रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।