Share Market Rally: विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी और आईटी शेयरों की चमक ने मार्केट में रौनक बिखेर दी। डे-लो से सेंसेक्स 797 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी 50 भी 25950 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल भी मार्केट में करीब रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1503.85 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,939.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 429.95 प्वाइंट्स यानी 1.70% की मजबूती के साथ 25,779.60 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 83,754.66 के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 797.08 प्वाइंट्स रिकवर होकर 84,551.74 और निफ्टी 25,733.50 से 241.45 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 25,974.95 तक पहुंच गया।
Share Market Rally: ये है वजह
मार्केट को विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। मुहर्त ट्रेडिंग को ₹25 लाख की हल्की बिक्री को छोड़ सोमवार 24 नवंबर को लगातार 17वां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की। इन 17 दिनों में उन्होंने ₹1,25,700 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। एक कारोबारी दिन पहले 25 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹4,479.08 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की थी।
आईटी शेयरों से मजबूत सपोर्ट
सेक्टरवाइज आज मार्केट को आईटी शेयरों से मजबूत सपोर्ट मिला है और इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी आईटी 2% से अधिक ऊपर चढ़ गया। निफ्टी मेटल भी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो सरकारी बैंकों और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में करीब आधे फीसदी की तेजी है। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में आधे फीसदी की गिरावट है।
मार्केट में डर को मापने वाले इंडिकेटर India VIX की नरमी से सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 1.83% की गिरावट के साथ 17.35 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरवगी का कहना है कि मार्केट का नियर टर्म में रुझान पॉजिटिव दिख रहा है लेकिन 26,000-26,100 के तात्कालिक रेजिस्टेंस पर इसमें कुछ कंसालिडेशन दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।