Share Market Rally: शुरुआती उठा-पटक के बाद मार्केट ने एक साइड राह पकड़ी और तेजी से ऊपर चढ़ गया। अधिकतर एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच घरेलू मार्केट आज ग्रीन शुरुआत के तुरंत बाद रेड हो गया। निचले स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी संभले और 1-1% से अधिक बढ़त हासिल कर डे-हाई पर बंद हुए। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 1.52% की बढ़त के साथ 15.80 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।
