Get App

Share market holiday- मुहर्रम पर आज बंद रहेंगे BSE, NSE, कमोडिटी और बुलियन मार्केट

आज मुहर्रम की वजह से भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी और कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2021 पर 3:00 PM
Share market holiday- मुहर्रम पर आज बंद रहेंगे BSE, NSE, कमोडिटी और  बुलियन मार्केट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Stock Exchange of India (NSE) और बीएसई (BSE) मुहर्रम की वजह से आज यानी 19 अगस्त को बंद रहेंगे।

इसके साथ ही आज होलसेल कमोडिटी मार्केट सहित मेटल, और बुलियन बाजार भी बंद रहेंगे। आज forex and commodity futures markets पर कोई भी ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी।

बुधवार यानी 18 अगस्त को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 162.78 अंक या 0.29% गिरकर 55,629.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 45.80 अंक या 0.28% गिरकर 16,568.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 56,118.57 और 16,701.85 के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ।

Sensex की 50,000 से 56,000 की यात्रा में ये 28 शेयर साबित हुए मल्टीबैगर, क्या हैं आपके पास

Deen Dayal Investments के मनीष हथीरमानी ने कहा कि इंडेक्स ने कुछ बिकवाली दबाव का सामना किया और अपनी बढ़त को गंवा दिया। हालांकि ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और ट्रेडर्स को लॉन्ग पोजीशन एकुमुलेट करने के लिए इस तरह के करेक्शन का उपयोग करना चाहिए। निफ्टी को 16400 पर एक अच्छा सपोर्ट है और जब तक हम इस स्तर से नीचे बंद नहीं होते हैं इसके साथ ही मोमेंटम मजबूत और बुलिश बनी रहेगा।

कल के बाजार में Hindalco Industries, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Tata Motors और SBI Life Insurance टॉप निफ्टी गेनर्स रहे। वहीं Eicher Motors, UltraTech Cement, Bajaj Finance, Adani Ports और Bajaj Finserv टॉप निफ्टी लूजर्स रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें