Get App

Share Market Holiday: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज BSE, NSE बंद रहेंगे, बाजार में नहीं होगा कारोबार

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि जब तक इंडेक्स 18000 से नीचे रहने पर इसमें कमजोरी के रुझान दिख सकते हैं। इसके नीचे इंडेक्स 17800 के स्तर तक गिर सकता है। इसमें और गिरावट आने पर इंडेक्स को 17700 तक लुढ़क सकता है। जबकि तेजी में इंडेक्स 18050-18100 के स्तर तक जा सकता है

Rakesh Patilअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 9:36 AM
Share Market Holiday: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज BSE, NSE बंद रहेंगे, बाजार में नहीं होगा कारोबार
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। निफ्टी 18000 लेवल के नीचे बंद हुआ जो व्यापक रूप से निगेटिव संकेत दे रहा है

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर 26 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Stock Exchange of India (NSE) और बीएसई (BSE) बंद रहेंगे। मेटल और बुलियन सहित होलसेल कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेंगे। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कल यानी कि 25 जनवरी को सेंसेक्स 773.69 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 60,205.06 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 226.30 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 17,892 पर बंद हुआ। निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और सिप्ला सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर्स थे। जबकि सबसे ज्यादा बढ़त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, एचयूएल और टाटा स्टील में दिखी थी।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.5 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.5 प्रतिशत गिर गया। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 2 प्रतिशत टूटा। जबकि निफ्टी इंफ्रा, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा "F&O एक्सपायरी के आखिरी दिन निवेशकों ने अपने पोजीशन को काट लिया। जिससे मार्केट में गिरावट आई। ट्रेडर्स ने भी अडानी एंटरप्राइजेज FPO से पहले अपनी पोजीशन को भुना लिया। वहीं शुक्रवार से शुरू होने वाले T2 से T1 सेटलमेंट में माइग्रेशन भी कुछ हद तक ऑफलोडिंग या बिकवाली का कारण बना।"

उन्होने आगे कहा "ट्रेडिंग वोलैटाइल रह सकते हैं। आगामी बजट और अगले सप्ताह यूएस फेड की बैठक के चलते आने वाले सत्रों में तेज साइडवेज कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें