Get App

Share Marekt: बड़े ट्रिगर से कैसे बदल सकती है बाजार की दिशा? अनुज सिंघल से जानिए निफ्टी में क्या हैं 108 अंकों का खेल

अनुज सिंघल ने कहा कि रेंज तोड़ने के लिए अब एक बड़े ट्रिगर की जरूरत है। अगर RBI रेट कटौती का संकेत दे तो शायद रेंज टूटे, लेकिन उसके लिए आज शाम आने वाला रिटेल महंगाई का आंकड़ा काम अहम है। FIIs की अगर वापस बड़ी खरीदारी शुरू हो तो शायद रेंज टूटे है। लेकिन दिसंबर में FIIs ज्यादातर छुट्टी पर जाना शुरू करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 8:45 AM
Share Marekt: बड़े ट्रिगर से कैसे बदल सकती है बाजार की दिशा? अनुज सिंघल से जानिए निफ्टी में क्या हैं 108 अंकों का खेल
बैंक निफ्टी पर रणनीति बनाते हुए कहा कि 53,200 के SL के साथ लॉन्ग रहें। 53,650 के ऊपर निकले तो और पोजीशन जोड़ें।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी में कुल मिलाकर 108 अंकों की रेंज देखी गई। अब 108 अंकों की रेंज में आपने क्या खोया और क्या पाया?स्मार्ट ट्रेडर ने दोनों तरफ 50-60 अंक ले लिए होंगे, लेकिन असली खेल चुनिंदा शेयरों मे हो रहा है। कल स्मॉलकैप ने all-time high लगाया। अगला शिखर छूने की बारी मिडकैप इंडेक्स और बैंक निफ्टी की है। निफ्टी को अभी थोड़ा समय लगेगा all-time high लगाने में। निफ्टी को अभी के लिए आप पहले रजिस्टेंस और पहले सपोर्ट में ट्रेड करें। निफ्टी का rising 20 DEMA अब 24,350 पर है। अभी 24,800-24,850 पर बड़ा रजिस्टेंस है । जिस दिन ये रेंज टूटेगी, बड़ा मूव मिलेगा। फिलहाल कोई ट्रिगर रेंज तोड़ने के लिए नहीं दिखता। चुनिंदा शेयरों पर ही फोकस करें।

बाजार आज के संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि आज निफ्टी की वीकली कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी है। पिछला गुरुवार या है ना? संभलकर रहिएगा। पिछले गुरुवार ऑप्शन में बड़ा खेल हुआ था। आज बाजार बंद होने के बाद रिटेल महंगाई का आंकड़ा आएगा। US के महंगाई आंकड़ों के बाद फेड का 25 bps दरें घटाना करीब-करीब तय था। US बाजार में जश्न बना, नैस्डेक 20,000 के पार निकला है। एक सरदर्द कमोडिटी कीमतों में फिर उछाल आया। ब्रेंट क्रूड उछलकर $74/बैरल के पास पहुंचा है। वहीं FIIs ने फिर कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में मामूली बिकवाली की है।

बाजार: कैसे टूटेगा रेंज?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें