इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 अक्टूबर काफी अच्छा बीत रहा है। वजह है शेयर में जबरदस्त तेजी। बीएसई पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक चढ़ी और 64.03 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी 'NOPL सोलर प्रोजेक्ट्स' और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के बीच एक समझौता हुआ है। यह ₹2,941.19 करोड़ की रुपये टर्म लोन सुविधा के लिए है।
