Closing Bell- उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी, फार्मा शेयरों में रही बढ़त, रियल्टी फिसले - share market live sensex nifty nse bse britannia industries vodafone idea interGlobe aviation august 04 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

AUGUST 04, 2022/ 3:41 PM

Closing Bell- उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी, फार्मा शेयरों में रही बढ़त, रियल्टी फिसले

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 6.15 अंक यानी 0.04 फीसदी टूटकर 17,382.00 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्त

Stock Market Today Live
AUGUST 04, 20223:39 PM IST

Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 6.15 अंक यानी 0.04 फीसदी टूटकर 17,382.00 के स्तर पर बंद हुआ।

AUGUST 04, 20223:26 PM IST

Dealing Rooms Check- फार्मा स्टॉक में खरीदारी और बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली की मिली सलाह

आज ब्रोकरेज हाउसेज में डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स चर्चा में रहे। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि इसमें एक स्टॉक पर खरीदारी की तो दूसरे में बिकवाली की राय दी है। खरीदारी के रूप में डीलर्स ने जायडस लाइफ में लॉन्ग जाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की शेयर में पोजीशनल खरीदारी की राय है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 7-8% तेजी आ सकती है। वहीं आज घरेलू फंड की तरफ से इस शेयर में खरीदारी की गई है।

दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली की सलाह दी है। डीलर्स ने इस शेयर में STBT की स्ट्रैटेजी यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि देश के सबसे बड़े बैंक के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। लिहाजा एसबीआई के स्टॉक में नतीजों से पहले दबाव नजर आ रहा है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 10-15 रुपये की गिरावट नजर आ सकती है।

AUGUST 04, 20223:03 PM IST

Deepak Fertilisers का शेयर तिमाही नतीजों के बाद पिछले एक हफ्ते से बना रॉकेट, छुआ 52-हफ्तों का नया हाई


दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद से लगातार तेजी देखी जा रही है। NSE पर गुरुवार 4 अगस्त को दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4 फीसदी से भी अधिक की उछाल के साथ 839.60 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले 52-हफ्तों का इसका नया उच्चतम स्तर है।Deepak Fertilisers ने पिछले हफ्ते 29 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 233.5 फीसदी बढ़कर 435.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 130.63 करोड़ रुपये था।कंपनी का रेवेन्यू भी जून तिमाही में सालाना आधार पर 59.4% बढ़कर 3,031.07 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,902.10 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि केमिकल सेगमेंट की ग्रोथ से उसे जून तिमाही में अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिली।

AUGUST 04, 20222:47 PM IST

Navneet Education के शेयर मजबूत नतीजों के दम पर 3 साल के हाई पर, सिर्फ 2 दिन में दिखी 28% की तेजी

Navneet Education के शेयर आज इंट्राडे में बीएसई पर 14 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 134.65 रुपये के स्तर पर जाते नजर आए। इसके साथ ही आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 28 फीसदी भागा है। बतातें चलें कि Navneet Education प्रीटिंग और पब्लिशिंग के कारोबार में है। 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली है और यह शेयर सितंबर 2018 के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 13 जून 2017 को इस स्टॉक ने 194 रुपये का अपना ऑल टाइम हिट किया था।

फिलहाल 2.40 बजे के आसपास एनएसई पर Navneet Education का शेयर 14.10 रुपये यानी 11.97 फीसदी की बढ़त के साथ 131.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का दिन का ऊपरी स्तर 134.70 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 117.40 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 134.70 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 81.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 8,323,259 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 2,972 करोड़ रुपये है।

AUGUST 04, 20222:43 PM IST

Daily Voice : त्योहारों के मौसम में जोरदार कमाई के लिए रहें तैयार, दूसरे देशों की तुलना में बेहतर भारतीय बाजार

क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट (Credit Suisse wealth Management) को उम्मीद है कि 5 अगस्त को आने वाली अपनी पॉलिसी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। आरबीआई से दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इस बार भी मॉनिटरी पॉलिसी को अपना फोकस ग्रोथ पर बनाया रखना चाहिए। क्योंकि देश की इकोनॉमी अभी भी मुश्किलों के दौर से पूरी तरह बाहर नहीं है। ये बातें क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट के हेड इंडिया इक्विटी रिचर्स जितेंद्र गोहिल ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कही हैं।

जीतेंद्र गोहिल का कहना है कि अगली 2 तिमाहियों में हमें अच्छे फेस्टिव सीजन के लिए तैयार रहना चाहिए। ग्रामीण इकोनॉमी से रिकवरी के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। क्रेडिट सुइस सीमेंट, क्रेडिट कार्ड कंपनियों, मल्टीप्लेक्स, मीडिया, रिटेल और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों को लेकर बुलिश है। क्रेडिट सुइस का मानना है कि अगली 2 तिमाहियों में फेस्टिव सीजन के दौरान और उसके बाद इन सेक्टर से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

AUGUST 04, 20222:26 PM IST

Zomato : Tiger Global ने जोमैटो में घटाई आधी हिस्सेदारी, एक हफ्ते में बेचे 18 करोड़ शेयर

हेज फंड कंपनी टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) ने गुरुवार, 4 अगस्त को कहा कि उसने ऑनलाइन फूड डिलिवरी एग्रीगेटर जोमैटो के 18 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। उसने 23 जुलाई तक प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स पर लागू एक साल का लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद के एक सप्ताह में ये सौदे किए हैं। टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट व्हीकल इंटरनेट फंड IV की लॉकइन पीरियड से पहले जोमैटो की 5.11 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब उसकी हिस्सेदारी घटकर 2.77 फीसदी रह गई है।

टाइगर ग्लोबल ने सबसे पहले सितंबर, 2020 में जोमैटो में निवेश किया था। फूड एग्रीगेटर में डिलिवरी प्लेटफॉर्म ने न्यूयॉर्क बेस्ड हेज फंड कंपनी की अगुआई में हुए एक फंडिंग राउंड के तहत 10.25 करोड़ डॉलर जुटाए थे। फंडरेजिंग के समय जोमैटो का मूल्यांकन 3.4 अरब डॉलर किया गया था। जोमैटो ने IPO से पहले फरवरी, 2021 में टाइगर ग्लोबल की अगुआई में हुए एक अन्य फंडिंग राउंड के तहत 5.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 25 करोड़ डॉलर जुटाए थे। 3 अगस्त को जोमैटो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.74 अरब डॉलर था।

AUGUST 04, 20222:11 PM IST

इस फंड मैनेजर को पिटी हुई एमएफ कैटेगरी में दिख रहा मुनाफा

कोई एसेट क्लास गिरावट के बाद ही बेस्ट रिटर्न देता है। Contrarian Investing में हम उस इनवेस्टमेंट की पहचान करते हैं, जिसका रिटर्न बहुत कम रहा है, लेकिन अब स्थितियां बेहतर हो रही हैं। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के फिक्स्ड इनकम के हेड अविनाश जैन को एक नई स्कीम से बहुत उम्मीद है, जिसे हाल ही में उनके फंड हाउस ने लॉन्च किया है।केनरा रोबेको बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड (CBPD) 29 जुलाई को लॉन्च हुआ है। यह NFO (new Fund Offer) 12 अगस्त को बंद होगा। बैंकिंग और पीएसयू डेट फंड्स (BPSU) कैटेगरी ने पिछले एक साल में निराश किया है। 2 अगस्त, 2022 को खत्म एक साल की अवधि में इसका रिटर्न सिर्फ 2.86 फीसदी रहा है।BPSU ऐसी डेट स्कीमें हैं जो अपना कम से कम 80 फीसदी बॉन्ड्स में इनवेस्ट करती हैं। ये बॉन्ड्स बैंक, सरकारी कंपनियों या सरकारी वित्तीय संस्थाओं के हो सकते हैं।चूंकि यह स्कीम सरकारी कंपनियों और बैंकों के बॉन्ड्स में निवेश करती है, जिसे इसे लो क्रेडिट-रिस्क इनवेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है। बॉन्ड की क्रेडिट रेटिंग जैसी कोई शर्त इसमें नहीं होती है।

AUGUST 04, 20221:43 PM IST

Macrotech Developers में 9% की गिरावट, ब्लॉक डील की खबर से बिदके निवेशक

रियल्टी फर्म Macrotech Developers Ltd के शेयर आज यानी 04 अगस्त 2022 को इंट्राडे में 8.6 फीसदी तक टूट गए। Bloomberg ने बताया है कि कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लॉक डील के बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है।

आज यह स्टॉक गिरावट के साथ खुला था। Bloomberg में छपी खबर के मुताबिक दो चरणों में कंपनी के करीब 58 लाख शेयर या 1.2 फीसदी हिस्सेदारी का हस्तांतरण हुआ है। आज यह शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 8.59 फीसदी तक की गिरावट के साथ 1,010 रुपये तक जाता नजर आया। इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 16 फीसदी टूट चुका है।

AUGUST 04, 20221:30 PM IST

Gold Silver Price Today 4 August 2022: हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के दाम में तेजी आई। चांदी के भाव में 250 रुपये से अधिक की बढ़त रही। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज सुबह 51,815 रुपये पर खुला। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में सोने का भाव 51,000 रुपये से 52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेन्ज में कारोबार कर सकता है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने का भाव मजबूती के रुझान के साथ 51,000 रुपये से 52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है। उनका कहना है कि सोने की कीमतों में और तेजी के लिए भाव को 52,300 रुपये के ऊपर टिके रहना जरूरी है।

AUGUST 04, 20221:18 PM IST

July Auto Sales Data : जुलाई में गाड़ियों की बिक्री 8 फीसदी घटी, ट्रैक्टर की बिक्री में सबसे अधिक 28% गिरावट

गाड़ियों की बिक्री (Auto Sales) के लिहाज से जुलाई का महीना अच्छा नहीं रहा। इस दौरान गाड़ियों की बिक्री 8 फीसदी घट गई। इसकी वजह पैसेंजर व्हीकल्स (Passenger Vehicles), दोपहियों (Two Wheelers) और ट्रैक्टर्स (Tractors) की कम बिक्री रही। ऑटोमोबाइल डीलरों की प्रतिनिधि संस्था FADA ने गुरुवार को ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी किए।

फाडा के डेटा के मुताबिक, पिछले महीने गाड़ियों की कुल बिक्री 14,36,927 यूनिट्स रही। इसके मुकाबले पिछले साल जुलाई में बिक्री 15,59,106 यूनिट्स थी। पैसेंजर व्हीकल्स सेल 5 फीसदी घटकर 2,50,972 यूनिट्स रही। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 2,63,238 यूनिट्स था।

FADA के प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी ने कहा कि हालांकि, जुलाई में बिक्री में गिरावट आई, लेकिन कई सेगमेंट खासकर एसयूवी में नए मॉडल बाजार में आए, जिससे बिक्री को सपोर्ट मिला। उन्होंने कहा, "इसके साथ ही आने वाले महीनों में सप्लाई बेहतर होने से वेटिंग टाइम में कमी आएगी। कस्टमर ज्यादा वेटिंग टाइम की वजह से परेशान हैं।"

AUGUST 04, 202212:57 PM IST

CLSA की HINDALCO पर राय

CLSA ने HINDALCO पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 525 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि Novelis के नतीजे शानदार रहे हैं। इसने आगे के लिए मजबूत गाइडेंस दिया है। उनका कहना है कि Novelis का Q1 EBITDA अनुमान से अधिक रहा है।

AUGUST 04, 202212:45 PM IST

NOMURA की VODAFONE IDEA पर राय

NOMURA ने VODAFONE IDEA पर राय देते हुए रिड्यूस कॉल दी है। उन्होंने इस पर शेयर का लक्ष्य 8 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। उनका कहना है कि फंड जुटाना अहम रहा है। टैरिफ हाइक के चलते कंपनी के ARPU में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

AUGUST 04, 202212:24 PM IST

AMTD Digital ने सिर्फ एक महीने में दिया 21,000% का रिटर्न

मल्टीबैगर शेयरों के बारे में एक बात सही है कि बहुत कम लोग ही इसकी पहचान कर पाते हैं। ज्यादातर लोगों को किसी शेयर के मल्टीबैगर होने का पता तब चलता है जब वह पहले ही बंपर रिटर्न दे चुका होता है। ऐसा ही धमाकेदार रिटर्न देने वाला नया मल्टीबैगर शेयर एक गुमनाम फिनटेक कंपनी का है। हॉन्गकॉन्ग की इस कंपनी का नाम है AMTD Digital.

इस शेयर में जबरदस्त तेजी आई है लेकिन तेजी की वजह किसी को पता नहीं है। AMTD Digital का IPO इसी साल जुलाई में आया था। और तब से अब तक इसके शेयरों ने 21000% का रिटर्न दिया है। बुधवार को AMTD Digital के शेयर 30% गिरकर 1100 डॉलर पर बंद हुए थे। जुलाई से इसमें जबरदस्त रैली जारी थी।

AMTD Digital के शेयर जुलाई में 7.80 डॉलर प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे। सिर्फ दो हफ्ते पहले लिस्ट हुए AMTD Digital के शेयरों ने 21,000% का रिटर्न दिया है। ऐसे दौर में जब दुनिया भर के बाजार तीसरे विश्व युद्ध, मंदी और महंगाई से जूझ रहे हैं इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी क्यों आई, किसी को इसकी सही वजह नहीं पता है।

AUGUST 04, 202211:58 AM IST

GUJARAT GAS पर क्या है ब्रोकरजेज की राय

JEFFERIES ने GUJARAT GAS पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये से घटाकर 525 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के वॉल्यूम अनुमान से कमजोर रहे। इन्होंने इसका FY23/24 के वॉल्यूम अनुमान 25% घटाया है। इसके साथ ही जबकि इसके मुनाफे का अनुमान 33%/22% घटाया है।

CLSA ने GUJARAT GAS पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 450 रुपये से घटाकर 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लोअर मार्जिन और वॉल्यूम के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट अनुमान से 8 प्रतिशत कम रहा। इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल बिजनेस में वॉल्यूम भी अनुमान से 2 प्रतिशत कम रहा। इन्होंने FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 20%/12% घटाया है।

AUGUST 04, 202211:51 AM IST

Hindalco में तेजी, सब्सिडियरी Novelis Corp के मजबूत नतीजों ने भरा जोश

04 अगस्त के शुरुआती कारोबार में Hindalco Industries के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी की सब्सिडियरी Novelis Corp ने जून तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए है। जिसके चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है। 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में Novelis Corp की बिक्री सालाना आधार पर 32 फीसदी की उछाल के साथ 5.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। कंपनी को इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती डिमांड का फायदा मिला है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी की तेजी के साथ 30.7 करोड़ डॉलर पर रहा है। कंपनी ने कहा है कि उसकी एडजेस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 56.1 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 55.5 करोड़ डॉलर पर रही थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रहा है। 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के एडेजेस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर टन तिमाही आधार पर 33 फीसदी की बढ़त के साथ 583 डॉलर पर पहुंच गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 570 डॉलर पर था।

AUGUST 04, 202211:26 AM IST

यह आईटी स्टॉक लगातार दूसरे दिन अपरसर्किट पर, जानिए क्या है इस रैली की वजह

आईटी सेक्टर के स्टॉक Subex में आज लगातार दूसरे दिन रैली देखने को मिल रही है। आज के शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक 20 फीसदी का उछाल भरते हुए 39.9 रुपये पर पहुंच गया और इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन अपरसर्किट लगता नजर आया। कंपनी ने जियोप्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस खबर के चलते यह शेयर जोश में नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक करीब 52 फीसदी भागा है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो साल 2022 में अब तक यह शेयर 26 फीसदी से ज्यादा टूटा है। जबकि 1 साल की अवधि में यह स्टॉक 31 फीसदी टूटा है। फिलहाल 11.03 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 6.65 रुपये यानी 19.97 फीसदी की बढ़त के साथ 39.95 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का 52 वीक हाई 61.90 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 18.60 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 2,245 करोड़ रुपये है।

AUGUST 04, 202211:05 AM IST

Bonanza Portfolio के Rohan Patil की आज के 2 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Dr Lal PathLabs: Buy | LTP: Rs 2,358.95 | इस स्टॉक में 2,264 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,489 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 5.50 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Tata Consultancy Services (TCS): Buy | CMP: Rs 3,339.5 | इस स्टॉक में 3,205 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,525 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 5.60 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

AUGUST 04, 202210:43 AM IST

Yes Bank इस सेक्टर पर लगा सकता है बड़ा दांव, एमडी प्रशांत कुमार ने कही ये बड़ी बातें

प्राइवेट सेक्टर का लेंडर यस बैंक छोटी एंटिटीज को खरीदने के लिए तैयार है। उसकी नजर विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट सेगमेंट पर है। यस बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा, अगर उसे अच्छे रिटर्न के अवसर दिखेंगे तो बैंक बड़ा दांव लगा सकता है। उन्होंने 3 अगस्त को मनीकंट्रोल के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। शुक्रवार को प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर कार्लाइल और एडवेंट इंटरनेशनल से 1.1 अरब ड़लर की इक्विटी कैपिटल जुटाने के ऐलान के बाद उनकी यह टिप्पणी सामने आई है।

लोन ग्रोथ के लिए नए टारगेट तय करने से जुड़े सवाल पर कुमार ने कहा, “कैपिटल मिलने के ठीक बाद, ऐसा नहीं हो सकता कि हम लोन ग्रोथ की ओर बढ़ रहे हैं। मौजूदा हालात में यह सही भी नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा, हम लोन बुक की क्वालिटी को लेकर खासे सतर्क हैं। आगे ग्रोथ व्यापक हालात पर निर्भर करेंगे। जून के अंत तक यस बैंक के कुल एडवांस तिमाही आधार पर 3 फीसदी ग्रोथ और सालाना आधार पर 14 फीसदी ग्रोथ के साथ 1.86 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर हैं।

AUGUST 04, 202210:28 AM IST

भारतीय रुपया अगले 3 महीनों में छू सकता है अपना ऐतिहासिक निचला स्तर: पोल

रॉयटर्स की तरफ से फॉरेन एक्सचेंज स्ट्रैटेजिस्ट के बीच कराए गए पोल से यह निकलकर आया है कि भारतीय रुपया हाल में आई रिकवरी के बावजूद अगले आने वाले 3 महीने में अपने ऐतिहासिक निचले स्तरों पर जा सकता है। इस गिरावट की वजह बढ़ता व्यापार घाटा और सेफ हेवन समझे जाने वाले यूएस डॉलर की तरफ बढ़ता दुनिया भर की करेंसियो का प्रवाह है। करीब 1 महीने से 80.065 रुपये प्रति डॉलर के आसपास ट्रेड करने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आईहै और मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.490 के एक महीने के हाई पर पहुंचता नजर आया है। जिससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को थोड़ी राहत मिली है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से आरबीआई डॉलर के मुकाबले रुपये को 80 के आसपास बनाए रखने के लिए अपने विदेशी मुद्रा भंडार से बाजार में डॉलर झोक रहा है। लेकिन रुपये में यह रिकवरी बहुत लंबे समय तक टिकने की उम्मीद नहीं है। 1 से 3 अगस्त के बीच रॉयटर्स द्वारा 40 एनालिस्ट के बीच कराए गए पोल से यह निकलकर आया है कि अक्टूबर के अंत तक रुपया एपने ऑल टाइम लो के करीब जा सकता है। पोल में भाग लेने वाले 40 में से 18 यानी करीब 50 फीसदी एनालिस्ट का मानना है कि अगले 3 महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया 80 का स्तर पार कर जाएगा जबकि इसके पहले जुलाई में हुए पोल मे सिर्फ 30 फीसदी लोगों का ऐसा मानना था।

AUGUST 04, 202210:02 AM IST

INDIGO के घाटे में आई कमी, ब्रोकरेजेज से जानें पोर्टफोलियों में पोजीशन बढ़ाना है या घटाना

CREDIT SUISSE ने INDIGO पर राय देते हुए इस स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के रिजल्ट अनुमान के मुताबिक रहे। अच्छी घरेलू डिमांड रही। इंटरनेशनल फ्लाइट की संख्या प्री कोविड लेवल पर पहुंची।

GOLDMAN SACHS ने INDIGO पर राय देते हुए इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 1990 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना हैकि कंपनी का अच्छा लॉन्ग टर्म आउटलुक दिख रहा है। तेल की कीमतें चढ़ने की वजह से इसकी तेजी पर लगाम लग सकता है । इसके अलावा टिकट के रेट बढ़ाने से भी डिमांड पर असर होगा।

AUGUST 04, 20229:24 AM IST

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी का दौर नजर आ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की बढ़त के साथ 23,179 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, बीते महीनों में बिटकॉइन 19,000 से 24,000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार करता नजर आया है। एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन 23,000 डॉलर को पार कर गया, इसका मतलब है कि बुल अभी भी मार्केट पर हावी है। अगर बायर्स इसे 24,000 डॉलर पर लेकर जाते हैं तो ये एक महीने के अंदर 25,000 डॉलर के लेवल पर भी आ सकता है। ईथर 1600 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है।

AUGUST 04, 20229:23 AM IST

Market Opens: बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। 09:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 334.22 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 58684.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 91.60 अंक यानी 0.53 फीसदी बढ़त के साथ 17479.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

AUGUST 04, 20229:06 AM IST

Market at pre-open: प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 70.39 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 58280.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 57.90 अंक यानी 0.33 फीसदी टूटकर 17330.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

AUGUST 04, 20228:54 AM IST

आज आने वाले नतीजे

Britannia Industries, GAIL India, Adani Enterprises, LIC Housing Finance, Dabur India, Alembic Pharmaceuticals, Adani Total Gas, Aarti Surfactants, Aptech, Balkrishna Industries, Balrampur Chini Mills, BEML, Berger Paints India, Bharat Heavy Electricals, Blue Star, Container Corporation of India, Dalmia Bharat, Edelweiss Financial Services, Glenmark Life Sciences, Gujarat State Petronet, ICRA, Kalpataru Power Transmission, Kalyan Jewellers India, Krsnaa Diagnostics, Manappuram Finance, Praj Industries, REC, Shankara Building Products, Spandana Sphoorty Financial, Suryoday Small Finance Bank, Ujjivan Financial Services, Welspun Corp और Windlas Biotech के नतीजे 4 अगस्त 2022 को आएंगे।

AUGUST 04, 20228:46 AM IST

FII और DII आंकड़े

3 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 765.17 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 518.42 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

AUGUST 04, 20228:39 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में लगातर बढ़त जारी है उसके साथ ही डेली अपर बोर्लिंगर बैंड में भी विस्तार देखने को मिल रहा है। बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से लगातार तेजी कायम है। यह अब 17,500 के लक्ष्य से थोड़ी ही दूर है। अगर निफ्टी 17,500 का स्तर छु लेता है तो एक बार इसमें शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन भी आ सकता है। अब निफ्टी के लिए नियर टर्म सपोर्ट जोन 17,150-17,200 के करीब नजर आ रहाहै। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर अपनी लॉन्ग पोजिशन में 17,150 के स्टॉपलॉस के साथ बने रह सकते है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में ट्रेडरों को अपनी पोजिशन को लेकर काफी सर्तक रहने की जरुरत है और यहां इनको अपनी पोजिशन घटानी चाहिए।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुल्स और बीयर में जोरदार झड़प होती दिखी लेकिन अंतत: दलाल स्ट्रीट में बुल का दबदबा हावी होता नजर आया। आईटी और चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि बाजार में एक बार फिर एफआईआई की वापसी देखने को मिल रही है लेकिन ट्रेडर 5 अगस्त को आने वाले आरबीआई के फैसले के पहले स्टॉक स्पेशिफिक नजरिया अपनाते नजर आ रहे है।

इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने आज एक डबल बॉटम बनाया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाया जो एक पॉजिटिव संकेत है। ट्रेडरों के लिए अब 17,200 और 17,300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है इसमें 17,500-17,550 तकजाने की संभावना बनी हुई है। ट्रेड फॉलो करने वाले पोजिशन ट्रेडरों के लिए 17,200 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

AUGUST 04, 20228:38 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17273 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17159 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17455 फिर 17522 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,765 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37541पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38141 फिर 38293 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

AUGUST 04, 20228:31 AM IST

क्रूड में नरमी, $98 के नीचे ब्रेंट

कच्चे तेल के मोर्च पर भी अच्छी खबर है। अमेरिका में क्रूड भंडार बढ़ने और OPEC+ के सितंबर में उत्पादन 1 लाख बैरल बढ़ाने के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 97 डॉलर के नीचे आया।

AUGUST 04, 20228:30 AM IST

ग्लोबल संकेत अच्छे, एशिया और US में तेजी

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है। अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।

AUGUST 04, 20228:27 AM IST

कल कैसी रही बाजार की चाल

लगातार 6 दिनों की तेजी के साथ निफ्टी ने कल (3 अगस्त) के कारोबार में 17400 का लेवल पार करने की कोशिश की। वैसे 5 अगस्त को आने वाली मॉनीटरी पॉलिसी के पहले कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दो दिनों से कंसोलीडेशन के मूड में रहे। सेंसेक्स कल 214 अंक यानी 58350.5 की बढ़त के साथ 58,350.5 के स्तर के साथ बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43 अंक बढ़कर 17388 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था।

AUGUST 04, 20228:27 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।