Closing Bell: सेंसेक्स 208 अंक टूटा, निफ्टी 18,650 के आसपास हुआ बंद, पीएसयू बैंक चमके - share market live sensex nifty nse bse hdfc tvs motor company bajaj consumer decmeber 06 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

DECEMBER 06, 2022/ 3:44 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 208 अंक टूटा, निफ्टी 18,650 के आसपास हुआ बंद, पीएसयू बैंक चमके

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 208.24 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 62,626.36 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 58.20 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 18,642.80 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Market Close: खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला । मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है । PSU बैंक, FMCG,एनर्जी शेयरों में तेजी रही । हालांकि IT, मेटल, फार्मा, शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। वहीं रियल्टी, ऑटो शेयरों में दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 208.24 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ62,626.36 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं न

Stock Market Today Live
DECEMBER 06, 20223:43 PM IST
Market Close: खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला । मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है । PSU बैंक, FMCG,एनर्जी शेयरों में तेजी रही । हालांकि IT, मेटल, फार्मा, शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। वहीं रियल्टी, ऑटो शेयरों में दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 208.24 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ62,626.36 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 58.20 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 18,642.80 के स्तर पर बंद हुआ।
DECEMBER 06, 20223:02 PM IST

Britannia Share Price- ब्रोकरेज फर्मों ने सबसे अधिक भरोसा ब्रिटानिया (Britannia) पर दिखाया। नवंबर की ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक एनालिस्ट्स ने सबसे अधिक ब्रिटानिया को अपग्रेड किया। इसका असर शेयरों पर भी दिख रहा है और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। आज 6 दिसंबर को ब्रिटानिया के शेयर 4,451.45 रुपये (Britannia Share Price) पर पहुंच गए जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। एनालिस्ट्स ने इसकी रेटिंग को सितंबर 2022 तिमाही के नतीजे के आधार पर अपग्रेड किया और 27 एनालिस्ट्स ने इसे बॉय कॉल दी, 12 ने होल्ड, 3 ने सेल कॉल। सितंबर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 15 साल के हाई लेवल पर पहुंच गई। वाडिया ग्रुप की बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने लांग टर्म में निवेशकों को महज साढ़े तीस हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म बोनांजा के मुताबिक डेली चार्ट में ब्रिटानिया हायर हाई और हायर लो बना रहा है जिससे पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वीकली चार्ट पर भी बुलिश रूझान दिख रहा है। बोनांजा के मुताबिक यह शेयर वीकली और डेली टाइम फ्रेम में 21,50 और 100 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड हो रहा है जो शॉर्ट से लेकर मीडियम टर्म में पॉजिटिव है। इसके आधार पर एनालिस्ट्स ने इसमें 4700 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है।

DECEMBER 06, 20222:58 PM IST

World Bank का भारत पर बढ़ा भरोसा, FY23 के लिए 6.5% से बढ़ाकर 6.9% किया जीडीपी ग्रोथ अनुमान

मजबूत इकोनॉमिक एक्टिविटीज को देखते हुए वर्ल्ड बैंक का भारत पर भरोसा बढ़ गया है। वर्ल्ड बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.5 फीसदी था। World Bank के हालिया डेवलपमेंट अपडेट (India Development Update) के मुताबिक, 2022-23 में खुदरा महंगाई (retail inflation) 7.1 फीसदी रहने की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्ट में बाहरी हालात को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

इससे पहले, अक्टूबर में वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया था। हालांकि, अक्टूबर में वर्ल्ड बैंक ने आगाह किया था कि यूक्रेन पर रूस के हमले और वैश्विक मॉनेटरी सख्ती से इकोनॉमिक आउटलुक पर दबाव बनेगा। इससे पहले, World Bank ने 7.5 फीसदी ग्रोथ का अनुमान दिया था।

DECEMBER 06, 20222:56 PM IST

प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत की बैंक निफ्टी पर राय

शिल्पा ने बैंक निफ्टी पर आज पॉजिटिव नजरिया अपनाया है। उन्होंने इसमें खरीदारी की राय दी। शिल्पा ने कहा कि बैंक निफ्टी की दिसंबर की एक्सपायरी की 43500 के स्ट्राइक वाली कॉल 106 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 220 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इस कॉल में 50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

शिल्पा ने आज सस्ता ऑप्शन के रूप में कमिंस का शेयर चुना है। उन्होंने कहा कि इसकी दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक में कॉल लेने से पैसा कमाया जा सकता है। शिल्पा ने कहा कि 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। ये कुछ दिनों के अंदर 27 से लेकर 36 तक का टारगेट दिखा सकती है। इसके साथ ही इसमें निवेश को सुरक्षित करने के लिए 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

DECEMBER 06, 20222:55 PM IST


MARUTI SUZUKI। मारुति सुजुकी ने अपने पांच मॉडल्स की 9125 गाड़ियों को रिकॉल किया है। कंपनी Ciaz समेत 5 मॉडल्स को तकनीकी खराबी के चलते वापस मंगा रही है। सीएनबीसी आवाज के मुताबिक ये वो मॉडल्स हैं, जो 2 से 28 नवंबर 2022 के बीच तैयार किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि सीट बेल्ट में खराबी के चलते इन मॉडल्स को वापस मंगाया गया है। इससे पहले मारुति ने ब्रेक सिस्टम में बदलाव के लिए अपनी कॉम्पैक्ट कार Ignis को वापस मंगाया था, जिसमें मामूली सा बदलाव किया गया था।

DECEMBER 06, 20222:13 PM IST

Gold Silver Price Today 6th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 53,400 और सिल्वर 64,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज हफ्ते के दूसरे दिन सोना 53,461 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1226 रुपये गिरकर 64,538 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,854 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 53,461 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 3,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 360 रुपये सस्ता होकर 48,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

DECEMBER 06, 20221:31 PM IST

SBI share price: कमजोर बाजार में भी PSU बैंक दिखा रहे तेजी, SBI अपने रिकॉर्ड हाई के करीब

आने वाली तिमाही में मजबूत ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद सरकारी बैंकों के शेयरों (PSU Bank shares) को ऊर्जा दे रही है। कमजोर बाजार में भी पीएसयू बैंक शेयर अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। BSE पर आज इंट्राडे में बैंकिंग इंडेक्स में 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी का PSU बैंक इंडेक्स आज इंट्राडे में 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 4196 का नया हाई लगाता दिखा है। वहीं, Nifty 50 index 12:25 बजे के आसपास करीब 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 18605 के आसपास दिख रहा था।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank of Baroda),बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), यूको बैंक (UCO Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में आज एनएसई पर इंट्राडे में 1-4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इनमें से भी बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा और पंजाब एंड सिंध बैंक आज अपना 52 वीक हाई हिट करते दिखे।

DECEMBER 06, 202212:57 PM IST

सरकार यूरिया का फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ाने पर कर रही विचार- सूत्र


सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक फर्टिलाइजर सेक्टर को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार यूरिया का फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ P&K फर्टिलाइजर के लिए MRP फिर से बहाल हो सकती है। इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज के चीफ इकोनॉमिस्ट लक्ष्मण रॉय ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक फर्टिलाइजर मंत्रालय यूरिया का मिनिमम फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस मुद्दे पर इंडस्ट्री और फर्टिलाइजर मंत्रालय के बीच चर्चा भी हो चुकी है।

DECEMBER 06, 202212:49 PM IST

Indian Oil के साथ एक सौदे ने बढ़ाई खरीदारी, Ion Exchange के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

दिग्गज वॉटर और एनवायरमेंट मैनेजमेंट सॉल्यूशन कंपनी Ion Exchange (India) के शेयरों में खरीदारी का शानदार रूझान दिख रहा है। इसके चलते बीएसई पर आज 6 दिसंबर को इंट्रा-डे में यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में यह 6 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और आज यह दो फीसदी की तेजी के साथ 2,982.60 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में खरीदारी की सबसे बड़ी वजह इंडियन ऑयल (Indian Oil) के साथ एक सौदा है। सौदे के मुताबिक कंपनी इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट को सेट अप करेगी। यह सौदा करीब 343.36 करोड़ रुपये का है। इसमें जीएसटी भी शामिल है।

ऑयन एक्सचेंज (इंडिया) ने इंडियन ऑयल के साथ जो 343.36 करोड़ रुपये का सौदा किया है, उसके तहत पानीपत की रिफाइनरी में कंपनी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट सेट अप करेगी। कंपनी इस प्लांट को डिजाइन करेगी, बनाएगी, सप्लाई, टेस्टिंग, प्री-कमीशनिंग, कमीशनिंग, परफॉरमेंस गारंटी टेस्ट रन और ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करेगी। यह सौदा पांच साल के लिए हुआ है। शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी के मुताबिक यह लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस की तारीख से 16 महीने के भीतर कमीशन हो जाएगा यानी चालू हो जाएगा।

DECEMBER 06, 202212:37 PM IST

HDFC Securities के विजय रजानी की बाजार पर क्या है राय


पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी में कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली है। 18887 के हाई से निफ्टी थोड़ी नीचे आया है। 5 दिसंबर को इसने 18591 का लो छुआ। हालांकि कमजोरी के इस दौर के बहुत लंबा रहने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह ये है कि निफ्टी अपने सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर टिका हुआ है। इसके अलावा डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन का बना रहना भी अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर RSI (relative strength index)ओवरबॉट जोन में आ गया है। लेकिन चार्ट पर कोई निगेटिव डायवर्जेंस देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में भाव में बढ़त के साथ RSI ओवरबॉट बना रह सकता है।

वीकली चार्ट पर ADX (average directional index)ऊपर की तरफ DI (directional indicator) लाइन पार कर चुका है। ये आगे निफ्टी में तेजी आने का संकेत है। निफ्टी का पोजीशनल ट्रेंड बुलिश है। निफ्टी में हर गिरावट में खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। बड़े टाइम फ्रेम पर देखें तो Nifty ने एक बुलिश इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना लिया है। इससे निफ्टी में मीडियम से लॉन्ग टर्म में अच्छी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 19274 और उसके बाद 19962 अगले टारगेट दिख रहे हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18442 के स्तर पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है।

DECEMBER 06, 202212:26 PM IST

Securities के विनय राजानी के पसंदीदा 3 स्टॉक्स जो शॉर्ट टर्म में दे सकते हैं डबल डिजिट रिटर्न

Strides Pharma Science: Buy | LTP: Rs 370 |स्ट्राइड्स फार्मा में 350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400-425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Sunflag Iron & Steel: Buy | LTP: Rs 98 | सनफ्लैग स्टील एंड ऑयरन में 92 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 107-115 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Hindustan Copper: Buy | LTP: Rs 121.45 | हिंदुस्तान कॉपर में 111 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 135-144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

DECEMBER 06, 202212:26 PM IST

Securities के विनय राजानी के पसंदीदा 3 स्टॉक्स जो शॉर्ट टर्म में दे सकते हैं डबल डिजिट रिटर्न

Strides Pharma Science: Buy | LTP: Rs 370 |स्ट्राइड्स फार्मा में 350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400-425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Sunflag Iron & Steel: Buy | LTP: Rs 98 | सनफ्लैग स्टील एंड ऑयरन में 92 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 107-115 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Hindustan Copper: Buy | LTP: Rs 121.45 | हिंदुस्तान कॉपर में 111 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 135-144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

DECEMBER 06, 202211:57 AM IST

दो लिस्टेड कंपनियों के विलय से बनी देश की सबसे बड़ी रिटेल NBFC, शेयरों पर दिख रहा ये असर

कॉमर्शियल गाड़ियों को फाइनेंस करने वाली देश की सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (Shriram Transport Finance Company) और दोपहिया गाड़ियों को फाइनेंस करने वाली सबसे बड़ी कंपनी श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (Shriram City Union Finance) का आपस में विलय हो गया है। इन दोनों के विलय से श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) का गठन हुआ है जो अब देश की सबसे बड़ी खुदरा एनबीएफसी है। विलय के बाद बनी कंपनी श्रीराम फाइनेंस के एग्जेक्यूटिव चेयरमैन उमेश रेवांकर होंगे। विलय की इस प्रक्रिया के चलते दोनों ही कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनियों के विलय से देश का सबसे बड़ा खुदरा एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस बनेगा। इसका नेटवर्थ 40900 करोड़ रुपये और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 1.71 लाख करोड़ रुपये रहेगा। इसके देश भर में 67 लाख ग्राहक होंगे। कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटजी स्वरोजगार में शामिल लोगों और एमएसएमई कंपनी पर फोकस की है।

DECEMBER 06, 202211:48 AM IST

एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार कॉल्स , जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Delta Corp- प्रकाश गाबा ने Muthoot Finance में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 230 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 242 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

IndusInd Bank- राजेश सातपुते ने IndusInd Bank में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1250 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।


एक्सिस सिक्योरिटी के राजेश पालविया की पसंद

Piramal Enterprises- राजेश पालविया ने Mphasis में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 890 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 930/938 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।


manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

Federal Bank- मानस जयसवाल ने Federal Bank में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 135 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 142 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।


आशीष बहेती की निवेश सलाह

United Brewaries- आशीष बहेती ने LTI में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1720 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1790 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

DECEMBER 06, 202211:27 AM IST

भविष्य की तकनीक में लगाएं पैसे, 13 दिसंबर को खुलेगा ड्रोन स्टार्टअप का आईपीओ

पुणे की ड्रोन स्टार्टअप ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस (DroneAcharya Aerial Innovations) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इसमें शंकर शर्मा, मंगिना श्रीनिवास राव और वीसी कार्तिक जैसे मार्क्वी निवेशकों ने पैसे लगाए हैं और अब इसका पब्लिक इश्यू आएगा। कंपनी का आईपीओ 13-15 दिसंबर के बीच खुलेगा। इसमें 52-54 रुपये के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। इश्यू के तहत 62.90 लाख शेयर जारी किए जाएंगे जिसमें से 8.98 लाख शेयर हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए आरक्षित है, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए 11.94 लाख और खुदरा निवेशकों के लिए 20.92 लाख शेयर आरक्षित हैं। यह एक एसएमई आईपीओ है और इसमें पैसे लगाने के लिए खुदरा निवेशकों को 2 हजार शेयरों के लॉट में बोली लगानी होगी। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर होगी। शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी ड्रोन और सेंसर को बनाने और खरीदने में करेगी।

DECEMBER 06, 202211:20 AM IST

बजट 2023: निर्मला सीतारमण कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव कर सकती हैं

बजट 2023: सरकार कैपिटल गेंस टैक्स (Capital Gains Tax) के नियमों को बदलने के बारे में सोच रही है। इसका ऐलान 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (Union Budget 2023) में हो सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट लोकसभा (Loksabha) में पेश करेंगी। यह उनका पांचवां बजट होगा। अभी अलग-अलग एसेट्स के लिए कैपिटल गेंस टैक्स के नियम अलग-अलग हैं। होल्डिंग पीरियड अलग-अलग है। साथ ही कैपिटल गेंस टैक्स के रेट में भी असमानता है। लंबे समय से कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में समानता लाने की मांग हो रही है। फाइनेंस मिनिस्ट्री को इस बार भी बजट पूर्व चर्चा में कई सेक्टर के प्रतिनिधियों ने कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव करने की गुजारिश की है।

DECEMBER 06, 202211:04 AM IST

Gujarat Fluorochem पर फोकस

प्रोमोटर Inox लीजिंग एंड फाइनेंस ने 590 करोड़ रुपये में 18 लाख शेयर बेचे हैं। 18 लाख शेयर का ये सौदा 3,275.44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है।

DECEMBER 06, 202210:46 AM IST

GEPL Capital के विज्ञान सावंत से जानते हैं कि अब इन शेयरों में क्या करें।

JK Lakshmi Cement: जेके लक्ष्मी में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए है। इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों की तरफ से नई खरीदारी भी की जा सकती है। जिसके पास है वे भी 1090 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 710 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।

Sharda Cropchem:शारदा क्रॉपकेम में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए है। इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों की तरफ से नई खरीदारी भी की जा सकती है। जिसके पास है वे भी 560 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 460 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।

Finolex Industries: फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए है। इस स्टॉक में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों की तरफ से नई खरीदारी भी की जा सकती है। जिसके पास है वे भी 210 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 157 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।

DECEMBER 06, 202210:29 AM IST

Natco Pharma पर फोकस

chlorantraniliprole मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने FMC Corporation, FMC सिंगापुर और FMC इंडिया की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ये उनके भारतीय पेटेंट का उल्लंघन नहीं है।

DECEMBER 06, 202210:15 AM IST

GOLDMAN SACHS ON BHARTI AIRTEL

गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का फोकस टैरिफ, मार्केट शेयर और 5G पर लगा हुआ है। टैरिफ बढ़ोतरी से अभी मार्केट शेयर पर असर नहीं होगा।

DECEMBER 06, 202210:14 AM IST

HDFC BANK पर यूबीएस की राय

यूबीएस ने एचडीएफसी पर खरीदारी का कॉल दिया है। इतना ही नहीं ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मर्जर की चिंताएं पिछले 6 महीने में कम हुई हैं। ब्रोकरेज ने इसका FY23 के लिए 1%, FY24 के 4% EPS अनुमान बढ़ाया है। FY24 में Peers के मुकाबले ऑपरेटिंग मेट्रिक्स स्थिर रहेंगे। बैंक के FY24 में NIM में सुधार की उम्मीद है। वहीं FY23 क्रेडिट कॉस्ट सामान्य रहने की उम्मीद है। क्रेडिट कॉस्ट घटने से FY24-25 अर्निंग को सपोर्ट मिलेगा।

DECEMBER 06, 20229:36 AM IST

निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार की रणनीति

निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18759-18811 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18846-18887/916 है। इसका पहला बेस जोन 18610-18565 (P-R/10DEMA)और दूसरा बड़ा बेस जोन 18510-18429/377 है। बाजार में FIIs अपने लॉन्ग सौदे काट रहे हैं जबकि DIIs की ओर से खरीदारी बढ़ रही है। इस हफ्ते में कई बड़े ट्रिगर, लेकिन आंकड़े बहुत मददगार नहीं है। बड़ी गिरावट पर खरीदारी से ही फायदा होगा। स्टॉक फ्यूचर्स में मोमेंटम नहीं दिख रहा है। पहले बेस के करीब कंसोलिडेशन दिखे तो खरीदें जबकि पहले रेजिस्टेंस के करीब EXIT करें। दूसरा बेस काफी नीचे है, लेकिन यहां अहम एवरेज हैं। दूसरे बेस के करीब मिल जाएं तो बड़ी खरीदारी करें। दूसरे बेस के ऊपर रहने तक बिकवाली का विचार नहीं है। 18811 के ऊपर निकलने पर ही बड़ी तेजी संभव है।

DECEMBER 06, 20229:36 AM IST

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 43390-43540 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 43690-43780/910 है। इसका पहला बेस जोन 43070-42910 और दूसरा बड़ा बेस जोन 42720-42560 है। बैंक निफ्टी में कल अच्छी तेजी रही। 43000 पर मजबूत पुट राइटिंग, OI में 34 लाख शेयर जुडे़। पहले बेस के करीब खरीदारी से अच्छा फायदा संभव है। 43540 के ऊपर निकलने के बाद ही अच्छा स्विंग मुमकिन है। RBI पॉलिसी के पहले 43540 के ऊपर निकलना मुश्किल है। इस हफ्ते के लिए दूसरा बेस बेहद अहम है और इस हफ्ते बैंक निफ्टी दूसरे बेस के करीब मिले तो तेजी का अच्छा मौका बन सकता है।

DECEMBER 06, 20229:19 AM IST

Market Opens: बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। निफ्टी करीब 18600 के आसपास खुला है । सेंसेक्स 272.92 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 62,561.68 के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 18607.75 के स्तर पर नजर आ रहा था।

DECEMBER 06, 20229:05 AM IST

Market At Pre-Open-मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। 09:03 बजे के आसपास सेंसेक्स 677.67 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 62,156.93 के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि निफ्टी 183.40 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 18541.45 के स्तर पर नजर आ रहा था।

DECEMBER 06, 20228:45 AM IST

IPO से मिली रकम में हेराफेरी पर Sebi का बड़ा एक्शन, Austral Coke और 4 अन्य पर लगाया बैन

Austral Coke and Projects : सेबी (Sebi) ने ऑस्ट्रल कोक एंड प्रोजेक्ट्स (Austral Coke and Projects Ltd) और चार अन्य पर सिक्योरिटीज मार्केट (securities market) से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई IPO से मिली धनराशि को गलत तरीके से एक प्रमोटर ग्रुप एंटिटी को हस्तांतरित करने के मामले में की गई है। सेबी के एक आदेश के मुताबिक, कंपनी को IPO से मिली 29.42 करोड़ रुपये की धनराशि को एक साल के भीतर कंपनी में वापस लाने के लिए कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं। कंपनी के मौजूदा डायरेक्टर्स से इस आदेश के कंप्लायंस में उचित कदम उठाने के लिए कह दिया गया है। Austral Coke के अलावा, सेबी ने रतन लाल तमाखूवाला, ऋषिराज अग्रवाल, एस के चौधरी और राजेंद्र कुमार खेतान पर प्रतिबंध लगाया है। उन पर “सिक्योरिटीज मार्केट तक पहुंच से रोक और सिक्योरिटीज में खरीदारी, बिक्री या अन्य गतिविधियों, या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, किसी भी प्रकार से सिक्योरिटीज मार्केट से जुड़ने पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।”

DECEMBER 06, 20228:36 AM IST

Delta Corp के लिए सबसे अच्छी रहेगी FY23 की दूसरी छमाही, चेयरमैन Jaydev Mody ने जताया भरोसा

गेमिंग और लीजर कंपनी डेल्टा कॉर्प के वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के नतीजों ने उम्मीदें जगाई हैं और आंकड़े आराम से कोविड के पहले के स्तरों से आगे निकल गए हैं। कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने सितंबर 2022 में समाप्त छमाही के दौरान सबसे ज्यादा रेवेन्यू और प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी के चेयरमैन और पहली जेनरेशन के आंत्रप्रेन्योर जयदेव मोदी (Jaydev Mody) का मानना है कि इस साल की दूसरी छमाही “अभी तक की सबसे अच्छी” होने की राह पर है। उन्होंने सीएनबीसी टीवी 18 को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। Delta Corp के पास वर्तमान में 1,170 करोड़ रुपये की कुल संपत्तियां हैं, जिसमें से 450 करोड़ रुपये दमन प्रॉपर्टी-डेल्टिन दमन से जुड़ी हैं जिन पर फिलहाल मुकदमेबाजी चल रही है। भले ही मोदी दमन केस में अपने पक्ष में फैसला आने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन फैसला कब आएगा, यह कहा नहीं जा सकता।

DECEMBER 06, 20228:30 AM IST

NSDL IPO: देश की पहली डिपॉजिटरी 2023 में इश्यू लाएगी, IDBI Bank और NSE बेच सकते हैं हिस्सेदारी

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) 2023 में इश्यू लाने की तैयारी में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि देश की पहली डिपॉजिटरी सर्विस फर्म NSDL नए साल में IPO ला रही है। NSDL, निवेशकों के शेयर होल्ड करने और ट्रांसफर करने का काम करती है। इससे पहले 30 अगस्त को मनीकंट्रोल ने पहली बार यह खबर दी थी कि NSDL इश्यू लाने की तैयारी में है।NSDL में IDBI Bank और NSE का पैसा लगा है। इस इश्यू के लिए NSDL 7 इनवेस्टमेंट बैंक को चुन सकता है। इनमें ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल, HSBC Securities, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, SBI Capital, HDFC Bank और आईडीबीआई कैपिटल शामिल है।इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "NSDL का IPO लाने की बातचीत पिछले हफ्ते से शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) हो सकता है। इस दौरान IDBI Bank और NSE अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है।"

DECEMBER 06, 20228:26 AM IST

05 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

5 दिसंबर को बाजार दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ। ट्रेडर आरबीआई की मॉनीटरी पॉलीसी कमेटी की 3 दिवसीय मीटिंग के नतीजों को आने के पहले सतर्क नजर आ रहे थे। बता दें कि 7 दिसंबर को आईबीआई की पॉलिसी आएगी। सेंसेक्स कल 34 अंक गिरकर 62835 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5 अंक बढ़कर 18701 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर डोजी कैंडल बनाया। ये बाजार के आगे के ट्रेंड को लेकर बुल्स और बीयर की अनिश्चिचतता का संकेत है। डेली चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि कल निफ्टी 18591 पर स्थित अपने 10-day EMA (exponential moving average) को बचाए रखने में कामयाब रहा। इसके अलावा ये पोलैरिटी में बदलाव के सिद्धांत के मुताबिक अपना ट्रेंडलाइन सपोर्ट भी बचाए रख सका।

DECEMBER 06, 20228:25 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

06 दिसंबर को NSE पर 3 स्टॉक GNFC,Delta Corp और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

DECEMBER 06, 20228:24 AM IST

क्रूड $83/bbl के नीचे फिसला

फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका से क्रूड फिसला है। भाव 3% गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आए है। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

DECEMBER 06, 20228:18 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18621और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18589 और 18536 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18726 फिर 18758 और 18811 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43082 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42991 और 42843 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43378 फिर 43469 और 43617 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

DECEMBER 06, 20228:12 AM IST

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट कमजोर दिख रहे है। एशिया में नरमी नजर आ रही है जबकि SGX निफ्टी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा है। उधर कल ब्याज दरों पर चिंता बढ़ने से करीब डाओ जोंस 500 प्वाइंट फिसला है जबकि नैस्डैक भी 2% गिरा है।

DECEMBER 06, 20228:12 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।