Closing Bell: सेंसेक्स 379 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के ऊपर हुआ बंद, ऑटो, रियल्टी शेयरों में रही तेजी - share market live sensex nifty nse bse lic ongc hero motocorp august 16 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

AUGUST 16, 2022/ 3:39 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 379 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के ऊपर हुआ बंद, ऑटो, रियल्टी शेयरों में रही तेजी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 59,842.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 17,825.30 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell- सेंसेक्स- निफ्टी ने आज एक बार फिर तेजी का सिक्सर लगाया। बाजार 4 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ऑटो, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं FMCG, पावर शेयरों मे खरीदारी रही। BSE ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अ

Closing Bell: सेंसेक्स 379 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के ऊपर हुआ बंद, ऑटो, रियल्टी शेयरों में रही तेजीStock Market Today Live
AUGUST 16, 20223:37 PM IST
Closing Bell- सेंसेक्स- निफ्टी ने आज एक बार फिर तेजी का सिक्सर लगाया। बाजार 4 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ऑटो, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं FMCG, पावर शेयरों मे खरीदारी रही। BSE ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 59,842.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 17,825.30 के स्तर पर बंद हुआ।
AUGUST 16, 20223:27 PM IST

Balaji Solutions ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें

Balaji Solutions ने प्राइमरी मार्केट से फंड जुटाने के लिए लाए जाने वाले आईपीओ की अर्जी सेबी मेंदाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 120 करोड़ रुपये का फ्रेस इश्यू होगा जबकि इसके ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के शेयर होल्डर और प्रमोटर 75 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इस ऑफर फॉर सेल में Rajendra Seksaria 15 लाख शेयर बेचेंगे। जबकि Rajendra Seksaria HUF की तरफ से 60 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।

ऑफर के फ्रेस इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 20 जून 2022 तक फंड बेसेड वर्किंग कैपिटल फेसिलिटी के तहत कंपनी के ऊपर 11.22 करोड़ रुपये का बकाया था।

IDBI Capital Markets & Securities और Affinity Global Capital Market इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

AUGUST 16, 20223:18 PM IST

Amul Milk Price hike: अमूल का दूध कल यानि 17 अगस्त से महंगा होने वाला है। कंपनी ने हर लीटर पर 2 रुपए रेट बढ़ा दिया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बुधवार 17 अगस्त से दाम बढ़ाने का फैसला किया है। यह कोऑपरेटिव अमूल ब्रांड नेम से दूध बेचती है। अमूल दूध की बढ़ी हुई कीमतों का असर गुजरात में अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावा दिल्ली-NCR, मुंबई और पश्चिम बंगाल में होगा। अमूल दूध की बढ़ी हुई कीमतें 17 अगस्त से लागू हो रही हैं।

Amul दूध की कीमत बढ़ने के बाद मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी मंगलवार 16 अगस्त को 2 रुपए प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। मदर डेयरी दूध की बढ़ी हुई कीमतें भी 17 अगस्त बुधवार से लागू होंगी। इसका असर दिल्ली-NCR के ग्राहकों पर होगा।

AUGUST 16, 20222:52 PM IST

HDFC AMC के शेयर बीएसई पर ब्लॉक डील की खबर के बाद 11% भागे

आज के कारोबार में HDFC Asset Management Company के शेयर इंट्राडे में 11 फीसदी से ज्यादा भागे है। इस स्टॉक में हुई ब्लॉक डील की खबर ने शेयर में जोश भर दिया है। आज HDFC AMC के 1.19 करोड़ या 5.6 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री बीएसई पर 1,944.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई है। वर्तमान में सिर्फ एलआईसी, एचडीएफसी और Aberdeen Investment Management की 5.6 फीसदी हिस्सेदारी है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि HDFC AMC में इतनी बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री करने वाला Aberdeen Investment हो सकता है। बता दें कि पिछले 3 महीने से इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के अर्निंग में तेजी के संकेत के चलते पिछले 90 दिनों में यह शेयर 21.5 फीसदी भागा है। हालांकि कंपनी के मुनाफे में पहली तिमाही में सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर सिर्फ 2 फीसदी बढ़ा है। लेकिन HDFC AMC के नतीजों से कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी के संकेत मिले है।

AUGUST 16, 20222:37 PM IST

UTI Asset Management का शेयर 19% मजबूत

यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार, 16 अगस्त, 2022 को बीएसई पर 19 फीसदी से ज्यादा की दमदार रैली देखने को मिली। शेयर को सीएनबीसी टीवी एक खबर का फायदा मिलता दिख रहा है, जिसमें कहा गया था कि राइवल कंपनी टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Tata Asset Management Co) उसकी एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है।UTI Asset Management के शेयर ने इंट्रा डे में 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 895 रुपये का ऊपरी स्तर छूआ, जो शेयर का लगभग 4 महीने का हाई है। दोपहर 1.45 बजे शेयर 18.13 फीसदी मजबूत होकर 885.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में शेयर लगभग 37 फीसदी मजबूत हो चुका है। वहीं इस साल यानी 2022 में शेयर लगभग 17 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में भी शेयर लगभग 17 फीसदी कमजोर हुआ है।

AUGUST 16, 20222:15 PM IST

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

शिवांगी सरडा ने कहा कि निफ्टी में आज हमारी बुलिश राय है लेकिन आज तेजी के साथ वोलैटिलिटी भी बढ़ी हुई है। इसलिए इसमें हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 17777 एक क्रूशियल लेवल है। इसमें 18100 के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन साथ ही इसमें 17650 पर एक स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए शिवांगी ने कहा कि इसमें भी आज अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। पिछले दो महीनों से ये हायर लो बनाता जा रहा है। इसमें ये पिछले 2 महीनों में अपने निचले स्तर से करीब 32 प्रतिशत ऊपर आया है। इसलिए इसमें 39500 से 39750 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इसमें 39000 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले 2 महीनों से इसने ब्रॉडर मार्केट में आउटपरफॉर्म किया है। इसलिए आज इसमें जब गिरावट आये तो इसमें लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है।

AUGUST 16, 20222:05 PM IST

HDFC Securities के नंदीश शाह की टॉप पिक्स

Mahindra Holidays and Resorts India: Buy | LTP: Rs 262 | इस स्टॉक में 240 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 285-310 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Union Bank of India: Buy | LTP: Rs 40 | इस स्टॉक में 37 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 43-45 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

AUGUST 16, 20222:02 PM IST

Reliance Securities के जतिन गोहिल की टॉप पिक्स

Zydus Lifesciences: Buy | LTP: Rs 386.85 | इस स्टॉक में 340 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 487 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 26 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Deepak Nitrite: Buy | LTP: Rs 2,053.8 | इस स्टॉक में 1,792 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,390 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Strides Pharma Science: Buy | LTP: Rs 349.25 | इस स्टॉक में 284 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 430 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 23 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

AUGUST 16, 20221:40 PM IST

Apollo Hospitals के शेयरों में तेजी, जानिए ब्रोकरजेज की क्या है राय

MORGAN STANLEY ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 5332 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बैलेंसशीट में मजबूती देखने को मिली है। कंपनी के तीनों कारोबार के लिए आउटलुक अच्छा है।

HSBC ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 4,810 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 5,020 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही के दौरान हॉस्पिटल सेगमेंट ने ग्रोथ मोमेंटम बनाये रखा।

CREDIT SUISSE ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 4,350 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 4,960 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23/FY24/ FY25 के लिए इसका EPS अनुमान 6%/7%/9% तय किया है।

GOLDMAN SACHS ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 4,500 रुपये से बढ़ाकर 4,900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि हॉस्पिटल सेगमेंट के मार्जिन में सुधार संभव है। ऑफलाइन फॉर्मेसी बिजनेस में 20% ग्रोथ संभव है।

AUGUST 16, 20221:23 PM IST

July WPI DATA: थोक महंगाई दर पिछले 5 महीनों में सबसे कम, जुलाई में घटकर 13.93% पर आई

खुदरा महंगाई (CPI) के बाद अब सरकार को थोक महंगाई (WPI)के मोर्चे पर भी राहत मिलती नजर आई है। जुलाई महीने में थोक महंगाई दर जून के 15.18 फीसदी से घटकर 13.93 फीसदी पर आ गई है। जुलाई में थोक महंगाई दर पिछले 5 महीने के निचले स्तर पर रही है। इसी तरह जुलाई की कोर महंगाई दर ( CORE WPI) जून के 9.2 फीसदी से घटकर 8.3 फीसदी पर आ गई है।

महीने दर महीने आधार पर जुलाई में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर जून के 12.41 फीसदी से घटकर 9.41 फीसदी पर आ गई है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल की थोक महंगाई दर जून के 19.22 फीसदी से घटकर 15.04 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में फ्यूल एंड पावर की WPI जून के 40.38 फीसदी से घटकर 43.75 फीसदी पर रही है। वहीं मैन्यूफैक्चरिंग की थोक महंगाई दर जून के 9.19 फीसदी से घटकर 8.16 फीसदी पर आ गई है।

AUGUST 16, 202212:54 PM IST

Forbes & Co कंपनी में स्पेशल डिविडेंड के ऐलान ने लगाए पंख, 3 दिनों में 53% भागा स्टॉक

Forbes & Company के शेयर बीएसई पर मंगलवार के इंट्राडे कारोबार में 20 फीसदी का उछाल भरते हुए 620.10 रुपये का नया हाई बनाते नजर आए। गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 650 फीसदी के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। इस खबर ने Forbes & Company के शेयरों को पंख लगा दिए है । पिछले 3 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 53 फीसदी भागा है। 10 अगस्त 2022 को यह स्ट़ॉक 404.25 रुपय प बंद हुआ था। जबकि 12.45 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 63.25 रुपये यानी 12.24 फीसदी की बढ़त के साथ 580 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का निचला स्तर 559.15रुपये है जबकि इसका दिन का ऊपरी स्तर 620.10 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 6,774.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 331.00 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 748 करोड़ रुपये है। बताते चलें कि कंपनी के बोर्ड ने 13 अगस्त 2022 को हुई अपनी मीटिंग में 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए 25 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी यह स्टॉक 24 अगस्त 2022 को एक्स -डिविडेंड हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि जिनके पास यह स्टॉक 24 अगस्त के पहले से होगे उनको ही यह स्पेशल लाभांश मिलेगा।

AUGUST 16, 202212:41 PM IST

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

InterGlobe Aviation: Buy | LTP: Rs 2,014.15 | इस स्टॉक में 1,900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,250 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

PB Fintech: Buy | LTP: Rs 573.15 | इस स्टॉक में 520 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 690 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 20 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

L&T Technology Services: Buy | LTP: Rs 3,659.5 | इस स्टॉक में 3,590 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,820 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 4.4 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

AUGUST 16, 202212:24 PM IST

Digit Insurance लाएगी 3500 करोड़ का आईपीओ, सेबी को भेजे डॉक्युमेंट्स

Digit Insurance आईपीओ पेश करने वाली है। कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स सब्मिट कर दिए है। कंपनी इस आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 10.94 करोड़ शेयर Offer for Sale (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। कनाडा के अरबपति इनवेस्टर प्रेम वत्स (Prem Watsa) का डिजिट इंश्योरेंस में निवेश है। सूत्रों का कहना है कि यह आईपीओ करीब 3,500 करोड़ रुपये का हो सकता है। सेबी को सब्मिट किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, डिजिट इंश्योरेंस के कई शेयरधारक इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें प्रमोटर कंपनी Go Digit Infoworks Services Private Limited, निकिता मिहिर वखारिया और मिहिर अतुल वखारिया (संयुक्त रूप से), निकुंज हीरेंद्र शाह और सोहाग हीरेंद्र शाह (संयुक्त रूप से), सुब्रमण्यन वासुदेवन और शांति सुब्रमण्यन (संयुक्त रूप से) शामिल हैं।

AUGUST 16, 202211:56 AM IST

राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद पहले कारोबारी सत्र में कैसा रहा उनके शेयरों का प्रदर्शन, आइए जानें

राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद पहले कारोबारी सत्र में उनके निवेश वाले शेयरों की चाल शुरुआती कारोबार में सुस्त नजर आई और इन स्टॉक्स में हल्की बिकवाली दिखी। Aptech में राकेश झुनझुनवाला की 23 फीसदी होल्डिंग है। यह शेयर आज के शुरुआती कारोबार में करीब 5 फीसदी टूटता नजर आया। वहीं Star Health 1 फीसदी से ज्यादा टूटा जबकि Metro Brands में 0.5 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। वहीं Crisil में भी हल्की गिरावट रही।

हालांकि बिगबुल के होल्डिंग वाले शेयरों में तेजी देखने को मिली। Nazara Tech आज के शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी तक भागता दिखा जबकि Titan में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसी तरह Fortis Healthcare भी 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। NCC भी 1 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखा रहा है।

AUGUST 16, 202211:45 AM IST

Zomato के शेयरों ने शुक्रवार को दिखाई जोरदार तेजी, राजेश पालविया से जानें आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

शुक्रवार के कारोबार में Zomato के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। यह स्टॉक 6.65 फीसदी की बढ़त के साथ 61.75 रुपये पर बंद हुआ था जो 27 जून 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट लेवल है। इस स्टॉक में औसत से ज्यादा व़ॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। आइए जानते है कि अब इस स्टॉक पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की राय।

राजेश पालविया का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर Zomato ने हायर टॉप और बॉटम फॉर्मेशन की पुष्टि की है जो शॉर्ट टर्म चार्ट पर ट्रेंड में बदलाव की और संकेत कर रहा है। हालांकि वीकली चार्ट पर यह स्टॉक 64 रुपये के स्तर पर 10-11 महीने की "डाउन स्लोपिंग ट्रेंड लाइन " से ब्रेक आउट देने के कगार पर नजर आ रहा है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 20 और 50 days SMA के ऊपर नजर आ रहा है जो पॉजिटिव रुझान का संकेत है। इसके अलावा इस स्टॉक ने तेजी के दौरान भारी वॉल्यूम , निचले स्तरों पर इस स्टॉक में भारी खरीदारी की और इशारा कर रहा है। दूसरे इंडिकेटरों पर नजर डालें तो डेली और वीकली स्ट्रेंथ इंडिकेटर RSI भी तेजी के मूड़ में दिख रहा है जो शॉर्ट से मीडियम टर्म में इस स्टॉक में टिकाऊ तेजी बने रहने का संकेत है। ऐसे में जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक है उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान लेवल पर इसमें नई खरीदारी की जा सकती है। जल्द ही हमें 75-90 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। जबकि नीचे की तरफ 52-47 रुपये पर स्टॉक के लिए सपोर्ट नजर आ रहा है।

AUGUST 16, 202211:08 AM IST

DFM Foods के शेयर ने लगाया 20% का अपर सर्किट, डिलिस्टिंग के प्रस्ताव का दिखा असर

क्रैक्स-मेकर डीएफएम फूड्स (DFM Foods) के शेयरों में आज जोरदार उछाल देखने को मिला। आज इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में ये शेयर 20% ऊपरी सर्किट लगाते हुए 304 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई से कंपनी के इक्विटी शेयरों को डीलिस्ट करने के प्रस्ताव की घोषणा के बाद आज इसके शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई।

सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में एआई ग्लोबल (AI Global Investments) द्वारा पब्लिक शेयरहोल्डर्स से सभी इक्विटी शेयरों को हासिल करने का इरादा व्यक्त किया गया। इसके बाद स्टॉक एक्सचेंजों से इक्विटी शेयरों को हटाने का प्रस्ताव किया गया। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को डीलिस्टिंग प्रस्ताव का मैनेजर बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि डीलिस्टिंग प्रस्ताव पब्लिक शेयरहोल्डर्स को उनके इक्विटी शेयर के लिए तत्काल और निश्चित वैल्यू प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा इक्विटी शेयरों को डीलिस्ट करने से कॉम्प्लियांस कॉस्ट में काफी कमी आएगी।

AUGUST 16, 202210:59 AM IST

WTI Crude 90 डॉलर से नीचे आया, चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर

क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आई। चीन की अर्थव्यवस्था (China Economy) से जुड़े कमजोर डेटा का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ा। चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। चीन के आंकड़ों से वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) के मंदी (recession) में जाने को लेकर आशंका बढ़ गई है। ऐसा होने पर कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 90 सेंट या करीब 1 फीसदी गिरकर 94.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 सेंट की कमजोरी के साथ 88.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को क्रूड फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई थी। चीन के केंद्रीय बैंक ने डिमांग बढ़ाने के लिए लेंडिंग रेट घटा दिया है। चीन की अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े काफी कमजोर आए हैं। जुलाई में चीन की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा सुस्ती आई है। फैक्ट्री और रिटेल एक्टिविटी में गिरावट आई है। इसकी वजह चीन की प्रॉपर्टी क्राइसिस और कोविड-19 को लेकर चीन की सख्त नीति रही है।

AUGUST 16, 202210:46 AM IST

VLC मीडिया प्लेयर पर सरकार ने लगाई पाबंदी

वीडियो को प्ले करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप वीएलसी मीडिया प्लेयर (VLC media player) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी इसका (VLC media player) इस्तेमाल करते हैं तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पॉपुलर ऐप (VLC media player) को देश (VLC media player Banned In India) में बैन कर दिया गया है। यानी देश के नागरिक अब VLC media player को ना ही डाउनलोड कर सकेंगे ना ही वेबसाइट को एक्सेस कर पाएंगे।

AUGUST 16, 202210:22 AM IST

Divi’s Lab पर ब्रोकरेज की राय


GOLDMAN SACHS ने Divi’s Lab पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। लेकिन उन्होंने इसका टारगेट प्राइस घटाया है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 4,850 रुपये से घटाकर 4,550 रुपये तय किया है। इन्होंने इसका FY23-25 के लिए EPS अनुमान 3-5% घटाया है। उनका मानना है कि जनरल API में रिकवरी, ऊंची लागत का दबाव देखने को मिल सकता है।

HSBC ने Divi’s Lab पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस घटाया है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 4,665 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 4,325 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि लागत के दबाव का असर पहली तिमाही के ऑपरेटिंग मार्जिन पर देखने को मिला है। हालांकि जेनरिक API सेगमेंट की सेल्स में रिकवरी राहत देने वाली है। जेनरिक के लिए आनेवाले समय में आउटलुक अच्छा नजर आ रहा है। वहीं इन्होंने इसके FY23-25 के EPS अनुमान में 5-5.5% की कटौती की गई है।

AUGUST 16, 20229:57 AM IST

KKR ने Max Health में बेची अपनी 27% हिस्सेदारी, जुटाए 9,290 करोड़ रुपये

KKR sells stake in Max Health : अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी केकेआर ने मंगलवार, 16 अगस्त को हॉस्पिटल चेन कंपनी मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। इस सौदे के जरिये KKR ने 9,290 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अमेरिका की पीई कंपनी ने एक्सचेंज पर ब्लॉक डील के जरिये इससे जुड़े सौदे किए हैं।

AUGUST 16, 20229:41 AM IST

Bajaj Finserv Share : पिछले डेढ़-दो महीनों में बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तगड़ी रैली देखने को मिल रही है। बजाज फिनसर्व भी इन्हीं शेयरों में शामिल हैं, जो पिछड़े डेढ़ महीने से अपने इनवेस्टर्स को तगड़ी कमाई करा रहा है। यह शेयर पिछले लगभग 7 सप्ताह में 46 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। Bajaj Finserv निवेशकों के लिए कई साल से भरोसेमंद स्टॉक बना हुआ है। यह शेयर पिछले सात साल में लगभग सात गुना रिटर्न दे चुका है।

सेंसेक्स 30 बेंचमार्क (Sensex 30 benchmark) में शामिल बजाज ग्रुप की इस कंपनी का बिजनेस लेंडिंग, एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट और इंश्योरेंस पर केंद्रित है। बीते सप्ताह शुक्रवार को, बजाज फिनसर्व का शेयर 0.26 फीसदी की मजबूती के साथ 15,770.35 रुपये पर बंद हुआ। यह 2.51 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ टॉप एनबीएफसी (NBFC) कंपनी है।

AUGUST 16, 20229:22 AM IST

Market Opens: 16 अगस्त को बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। 09:03 बजे सेंसेक्स 298.61 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 59761.39 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 76.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 17774.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

AUGUST 16, 20229:15 AM IST

फोकस में MAX HEALTH

KKR 16 अगस्त को हॉस्पिटल चेन मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इस बिक्री से लगभग 9000 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। ये सौदा एक्सजेंज पर ब्लॉक डील के जरिए होगा। इस सौदे में KKR से संबंधित कंपनी Kayak Investment मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। बता दें कि KKR ने Kayak Investment के जरिए ही मैक्स हेल्थकेयर में निवेश कर रखा है।

15 अगस्त को पब्लिक डोमेन में आए इस सौदे के शर्तों के मुताबिक KKR मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री 350-361.9 प्रति शेयर के भाव पर करेगी। इस सौदे का बेस ऑफर लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी या 19.3 करोड़ शेयरों का है। इसके साथ शेष 6.83 फीसदी हिस्सेदारी या 6.6 करोड़ शेयरों का अपसाइज विकल्प भी संलग्न है। इस सौदे की कुल साइज ऑफर प्राइस के अपरबैंड पर लगभग 9416 करोड़ रुपए होती है।

AUGUST 16, 20229:10 AM IST

Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में बढत देखने को मिल रही है। 09:03 बजे सेंसेक्स 93.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 59556.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 26.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 17724.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

AUGUST 16, 20229:01 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

16 अगस्त को NSE पर 3 स्टॉक Tata Chemicals,Balrampur Chini Mills और Delta F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

AUGUST 16, 20228:56 AM IST

गौरव रत्नपारखी की बाजार पर चाल

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में लगातार चौथे हफ्ते बढ़त देखने को मिली है और तेजी के इस क्रम में इसमें तमाम शॉर्ट टर्म बाधाएं पार कर ली है और यह अपनी अहम ट्रेडलाइन के करीब पहुंच गया। लेवल की बात करें तो 17750-17800 का जोन निफ्टी के लिए ट्रेंड डिसाइडर का काम करेगा। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह मुनाफे मिलने पर रुक-रुक कर मुनाफा वूसली करते रहे जबकि पोजिशनल ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह अपनी पोजिशन में बने रहें।

AUGUST 16, 20228:50 AM IST

Kotak Securities के अमोल अठावले से जाने कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बना लिया है जो वर्तमान लेवल से और तेजी आने का संकेत है। हालांकि निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17900-18000 और सेंसेक्स के लिए 60000-60300 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। हालांकि Stochastic और RSI जैसे मोमेंटम इंडिकेटर ऊपरी लेवल पर कुछ मुनाफावसूली के भी संकेत दे रहे है।

अमोल अठावले ने आगे कहा कि बाजार में इस समय टेम्परिर ओवरबॉट स्थिति नजर आ रही है। ऐसे में नियर टर्म में सीमित दायरे में कारोबार हो सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17400-17300 और सेंसेक्स के लिए 58500-58200 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। ट्रेडरों के लिए गिरावट पर खरीद और रैली में बिकवाली सबसे बेहतर रणनीति होगी।

AUGUST 16, 20228:44 AM IST

Reliance Industries के शेयर इसी हफ्ते हो जाएंगे एक्स-डिवीडेंड

मार्केट कैप (बाजार पूंजी) के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) इसी हफ्ते स्टॉक एक्सचेंजों पर एक्स डिवीडेंड हो जाएगी। गौरतलब है कि एक्स-डिविडेंड डेट उस डेट को कहा जाता है जिसके पहले शेयर खरीदने वाले को ही डिवीडेंड मिलता है। आमतौर उसके अगले दिन रिकॉर्ड डेट होती है। ये भी ध्यान में रखने की बात है कि डिवीडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट भी अलग-अलग होती है।

बता दें की RIL ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने शेयरधारकों को 80 फीसदी डीवीडेंड देने का ऐलान किया है। 6 मई को RIL ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 8 रुपए डिवीडेंड देने का ये ऐलान किया था। मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली कंपनी ने एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) में घोषित और अनुमोदित होने पर एक सप्ताह के भीतर इस डिवीडेंड के भुगतान की योजना बनाई है। बता दें कि पिछले हफ्ते आरआईएल के शेयरों में तेजी देखी गई है।

AUGUST 16, 20228:42 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17622और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17547 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17749 फिर 17800 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38825 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38608 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39174 फिर 39306 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

AUGUST 16, 20228:41 AM IST

कच्चे तेल में तेज गिरावट

कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट करीब 4 परसेंट टूटकर 94 डॉलर के पास पहुंचा है। चीन की इकोनॉमी में सुस्ती से डिमांड घटने की आशंका है।

AUGUST 16, 20228:40 AM IST

बीमा दिग्गज LIC ने भी पेश किए अच्छे नतीजे

बीमा दिग्गज LIC ने भी अच्छे नतीजे पेश किए है। पहली तिमाही में Gross Business Premium 34% बढ़कर 38 हजार करोड़ के पार निकला है। नए प्रीमियम में भी 34 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है लेकिन VNB मार्जिन पर रहा हल्का दबाव रहा है। मार्केट शेयर भी 2% से ज्यादा घटा है।

AUGUST 16, 20228:35 AM IST

ग्लोबल संकेत मिलेजुले

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में फ्लैट कारोबार हुआ है। लेकिन SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिली है। कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।

AUGUST 16, 20228:35 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि निफ्टी शुक्रवार को 17720 के हाई पर पहुंचता दिखा। ऐसा लगता है कि निफ्टी ओवरबॉट जोन के साथ ही अपने अहम रजिस्टेंस लेवल पर पहुंच गया है। ऐसे में किसी नए ब्रेक आउट के लिए निफ्टी को 17800 के ऊपर बंद होना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर निफ्टी हमें 18114 के स्तर तक जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के लो 17597 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें हमें और कमजोरी देखने को मिल सकता है और निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17359 के पहले लक्ष्य और उसके के भी नीचे जा सकता है।ऐसे में ट्रेडर्स को तब तक फ्रेश लॉन्ग नहीं लेना चाहिए जब तक निफ्टी 17800 के ऊपर की क्लोजिंग नहीं देता। वहीं, अगर निफ्टी 17550 के नीचे जाता है तो फिर इसमें इंट्राडे में बिकावली के सौदे लिए जा सकते हैं।

AUGUST 16, 20228:29 AM IST

12 अगस्त को कैसी रही बाजार की चाल

12 अगस्त को बाजार में नया चार महीने का हाई देखने को मिला। पिछले कारोबारी दिन यानी 12 अगस्त को बाजार 17700 के करीब बंद हुआ था। इस दिन बाजार को मेटल, तेल-गैस, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त के साथ 59463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 17698 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था। पिछले पूरे हफ्ते के बाजार की चाल पर बात करें तो निफ्टी में 1.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी ने लगातार चौथे हफ्ते हायर हाई और हायर लो फार्मेशन के साथ बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

AUGUST 16, 20228:24 AM IST

Stock Market Live Update- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।