कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 59,842.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 17,825.30 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- सेंसेक्स- निफ्टी ने आज एक बार फिर तेजी का सिक्सर लगाया। बाजार 4 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ऑटो, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं FMCG, पावर शेयरों मे खरीदारी रही। BSE ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अ
Closing Bell- सेंसेक्स- निफ्टी ने आज एक बार फिर तेजी का सिक्सर लगाया। बाजार 4 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ऑटो, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं FMCG, पावर शेयरों मे खरीदारी रही। BSE ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 59,842.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 17,825.30 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में फ्लैट कारोबार हुआ है। लेकिन SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिली है। कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।
कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट करीब 4 परसेंट टूटकर 94 डॉलर के पास पहुंचा है। चीन की इकोनॉमी में सुस्ती से डिमांड घटने की आशंका है।
हीरो मोटो के नतीजे अनुमान से कमजोर
पहली तिमाही में हीरो मोटो के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे । कंपनी को 771 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 624 करोड़ रुपये मुनाफा रहा। मार्जिन का आंकड़ा भी उम्मीद से नरम रहा है।
ONGC ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए
ONGC ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए है। मुनाफा 72% बढ़कर 15306 करोड़ पर पहुंचा है। रेवेन्यू में भी 23% की बढ़त दिखा रहा है। मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है।
बीमा दिग्गज LIC ने भी पेश किए अच्छे नतीजे
बीमा दिग्गज LIC ने भी अच्छे नतीजे पेश किए है। पहली तिमाही में Gross Business Premium 34% बढ़कर 38 हजार करोड़ के पार निकला है। नए प्रीमियम में भी 34 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है लेकिन VNB मार्जिन पर रहा हल्का दबाव रहा है। मार्केट शेयर भी 2% से ज्यादा घटा है।