Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 28, 2022 / 3:43 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 701 अंक चढ़ा, निफ्टी 17200 के पार हुआ बंद, FMCG शेयरों में दिखी तेजी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57,521.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 206.65 अंक यानी 1.21 फीसदी की मजबूती के साथ 17245.05 के स्तर पर बंद हुआ.

Closing Bell: अप्रैल सीरीज के आखिरी सत्र में बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी, सेंसेक्स 1 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। FMCG, पावर, PSE शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं IT, इंफ्रा, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉ

Stock Market Live
Stock Market Live
APRIL 28, 2022 / 3:40 PM IST
Closing Bell: अप्रैल सीरीज के आखिरी सत्र में बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी, सेंसेक्स 1 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। FMCG, पावर, PSE शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं IT, इंफ्रा, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57,521.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 206.65 अंक यानी 1.21 फीसदी की मजबूती के साथ 17245.05 के स्तर पर बंद हुआ।
    APRIL 28, 2022 / 3:24 PM IST

    Bajaj Finserv Q4 Result : कंपनी का मुनाफा 37% बढ़ा, 4 रुपये डिविडेंड का हुआ ऐलान

    बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने आज यानी 28 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किये हैं। कंपनी के मुनाफे में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। सालाना आधार पर बजाज फिनसर्व का मार्च में समाप्त तिमाही के लिए मुनाफा में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 1,346.1 करोड़ रुपये हो गया।नॉन-बैंक फाइनेंस कंपनी की कुल आय 22 प्रतिशत बढ़कर 18,861.7 करोड़ रुपये रही। बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 4 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।कंपनी की मजबूत टॉपलाइन ग्रोथ उसके बीमा कारोबार की वजह से देखने को मिली। सालाना आधार पर जीवन बीमा (life insurance) कारोबार का प्रीमियम 27 प्रतिशत बढ़कर 5,718.7 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरी तरफ साधारण बीमा (general insurance) का प्रीमियम सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़ गया।बजाज फिनसर्व ने कहा, "वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में व्यावसायिक परिस्थितियों में काफी सुधार हुआ। हालांकि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण इसमें उतार-चढ़ाव नजर आया।"

      APRIL 28, 2022 / 3:12 PM IST

      Gold Demand In India: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, वर्ष 2022 की पहली तिमाही में भारत में सोने की मांग 18 फीसदी घटकर 135.5 टन रह गई। WGC ने कहा कि मुख्य रूप से कीमतों में तेज वृद्धि के कारण मांग घटी है। वर्ष 2021 के पहले तीन महीनों में सोने की मांग 165.8 टन थी।सोने की मांग पर WGC की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि कीमत के लिहाज से जनवरी-मार्च में सोने की मांग 12 फीसदी घटकर 61,550 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 69,720 करोड़ रुपये था। WGC के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमसुंदरम पी आर (Somasundaram P R) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जनवरी में सोने की कीमतें बढ़ने लगीं। सोना इस साल की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 45,434 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स के बिना) के स्तर पर पहुंच गई।

        APRIL 28, 2022 / 2:44 PM IST

        Multibagger Stocks: इस साल अगर हम मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों की बात करें तो अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का नाम सबसे ऊपर आएगा। इस कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को जबरदस्त रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। अडानी ग्रुप के दूसरे शेयरों की तरह Adani Green Energy का भी P/E बहुत ज्यादा है। इसका P/E 1076 और मार्केट कैप 4.48 लाख करोड़ रुपए है।पिछले तीन साल में Adani Green Energy के शेयर 43 रुपए से बढ़कर 2910 रुपए तक पहुंच गए है। यानी इन तीन साल में अडानी ग्रीन के शेयरों ने 6600% का रिटर्न दिया है। आज Adani Green Energy के शेयर कल के बंद भाव से 66 रुपए ऊपर खुले और बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों 2910 रुपए तक पहुंच गए थे।

          APRIL 28, 2022 / 2:20 PM IST

          BHEL। GE Power Conversion के साथ करार किया है। नौसेना के लिए IEPS विकसित करने के लिए करार किया है। इस बीच दूसरी कंपनी JUBILANT INGREVIA को UP में ग्रीन एथेनॉल बेस्ड फूड ग्रेड एसिटिक एसिड प्लांट लगाएगी।

            APRIL 28, 2022 / 2:04 PM IST

            MOTILAL OSWAL Q4। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 460 करोड़ रुपये से घटकर 299 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,141 करोड़ रुपये से घटकर 1,051 करोड़ रुपये पर रही है। 3 रुपये प्रति शेयर फाइलन डिविडेंड का एलान किया है।

              APRIL 28, 2022 / 2:02 PM IST

              Share Market Live Update- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

                APRIL 28, 2022 / 1:46 PM IST

                Campus Activewear IPO: आखिरी दिन तक 5.23 गुना सबसकराइब हुआ इशयू, जानिए कब होगा अलॉटमेंट

                Campus Activewear IPO: देश के पहले फुटवियर रांड कैंपस एकटिववियर के आईपीओ का आज तीसरा दिन हैकंपनी का इशयू तीसरे दिन अब तक 5.23 गुना सबसकराइब हुआ हैयह IPO 26 अपरैल को खुला और 28 अपरैल यानी आज बंद होगाकंपनी के IPO का इशयू राइस 278-292 रुपए तय किया गया हैकंपनी ने इशयू में 3.36 करोडशेयर जारी किए थेइसके लिए अब तक 17.59 करोडबोलियां लग चुकी हैंनॉन-इंसटीटयूशनल इनवेटर के लिए रिजर पोरशन में अब तक 7.83 गुना सबसकरिपशन हुआ हैवहीं, रिटेल इनवेसटर का हिससा 4.96 गुना भरा हैजबकि वालीफाइड इंसटीटयूशनल के लिए रिजर हिससा अब तक 3.84 गुना सबसकराइब हुआ हैकरमचारियों के हिससे में 1.53 गुना बुकिंग हुई हैकंपनी 1400 करोडरुपए का इशयू लेकर आई हैइसका बिजनेस मिड रीमियम कैटेगरी मे है। 25 अपरैल को कंपनी एंकर बुक से पहले ही 418.3 करोडरुपए जुटा चुकी हैयह इशयू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल हैनिवेशक और रमोटर इसमें अपनी हिससेदारी बेच रहे हैं

                  APRIL 28, 2022 / 1:15 PM IST

                  Share Market Live Update: दिन की ऊंचाई पर बाजार कारोबार कर रहा है। करीब 1 परसेंट तेजी के साथ निफ्टी 17150 के पार निकला है । सेसेक्स में भी 500 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। एनर्जी, FMCG, फार्मा शेयरों ने बाजार में जोश भरने का काम किया है। रिलायंस इंडस्ट्री में तेजी की हैट्रिक लगा है। शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। शेयर 8 सत्रों में 11 परसेंट चढ़ा है। मार्केट कैप 19.20 लाख करोड़ के करीब पहुंचा है।

                    APRIL 28, 2022 / 1:13 PM IST

                    Gold Silver Price Today 28th April: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भी सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 51,000 के करीब आ गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,264 रुपये पर खुला। 24 कैरेट सोने का भाव 51264 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,749 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 485 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,059 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,958 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,448 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,989 रुपये रहा।

                      APRIL 28, 2022 / 12:53 PM IST

                      INFO EDGE। TEMASEK, INFO EDGE के 3 फंड्स स्कीम में 50% Corpus का योगदान देगी । TEMASEK, INFO EDGE के 3 फंड्स स्कीम में 1,300 करोड़ रुपये कानिवेश करेगी ।

                        APRIL 28, 2022 / 12:25 PM IST

                        VARUN BEVERAGES Q1 (YoY)। सालाना आधार पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 254 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि कंपनी की आय आय 2,270 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,867.5करोड़ रुपये पर रहीहै। कंपनी ने 2 पर 1 बोनस शेयर का ऐलान किया है।

                          APRIL 28, 2022 / 12:07 PM IST

                          Qualcomm के शेयर में 6% से ज्यादा की तगड़ी रैली, हैंडसेट सेल्स के दम पर रिकॉर्ड नतीजे, मजबूत रहा आउटलुक

                          Qualcomm Inc shares : क्वालकॉम इंक के बाजार के अनुमान से अच्छे तिमाही नतीजों और मजबूत आउटलुक के बाद बुधवार को उसके शेयरों में तगड़ी रैली देखने को मिली । चिपमेकर कंपनी ने एनालिस्ट्स को भरोसा दिलाया कि मांग, आपूर्ति से ज्यादा बनी हुई है।Qualcomm ने कहा कि उसे तीसरी तिमाही में 2.75 से 2.95 डॉलर प्रति शेयर की एडजस्टेड अर्निंग्स के दम पर 10.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। वहीं फैक्टशीट के एनालिस्ट्स के बीच कराए गए सर्वे में 2.64 डॉलर प्रति शेयर की अर्निंग के साथ 10.02 अरब डॉलर रेवेन्यू की उम्मीद जाहिर की गई है।

                          कुछ एनालिस्ट्स को आशंका है कि चिप इनवेंट्रीज बढ़ रही हैं और आपूर्ति कम होने लगी है। एक कॉन्फ्रेंस कॉल में इन चिंताओं को खारिज करते हुए क्वालकॉम के चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिश्चियानो एमोन (Cristiano Amon) ने कहा कि लगातार मजबूत मांग कंपनी के लिए मार्गदर्शन का काम करती है। उन्होंने एनालिस्ट्स से कहा, “हमारे पास अभी भी सभी बिजनेस में सप्लाई से ज्यादा डिमांड है।”

                            APRIL 28, 2022 / 11:57 AM IST

                            टाटा मोटर्स 29 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में उतारेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके फीचर

                            टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) एक नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पूर्ण स्वामित्व वाली ईवी सहायक कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में इस बारे में कई ट्वीट्स करके नई गाड़ी लॉन्च करने की घोषणा की है।अपने नवीनतम ट्वीट में कंपनी ने घोषणा की है कि उसका नया ईवी (EV) 29 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर बाजार में उतरने के लिए तैयार है। कंपनी ने 2019 जिनेवा मोटर शो में पहली बार अल्ट्रोज ईवी कॉन्सेप्ट (Altroz EV concept) का अनावरण किया गया था। इलेक्ट्रिक हैचबैक 2020 ऑटो एक्सपो में भी शो पर थी। हालांकि Altroz EV के फीचर की अभी जानकारी नहीं हैं।वहीं स्टैंडर्ड मॉडल से इसे अलग बनाने के लिए नई Altroz EV में कुछ डिजाइन बदलाव किये जाने की संभावना है। इतना ही नहीं यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

                              APRIL 28, 2022 / 11:30 AM IST

                              एक्सपर्ट्स के सुझाए 6 कॉल्स जिनमें इंट्राडे में हो सकती है दमदार कमाई

                              Angel One के राजेश भोसले की इंट्राडे पिक्स

                              Apollo Tyres: खरीदें -210.50 रुपये, लक्ष्य 223 रुपये , स्टॉपलॉस 204 रुपये

                              TVS Motor:खरीदें -686.60 रुपये, लक्ष्य 716 रुपये , स्टॉपलॉस 671 रुपये

                              IIFL Securitie के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स

                              Axis Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 815 रुपये, स्टॉपलॉस 738 रुपये

                              Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स

                              Endurance Technologies: 1225 रुपये के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 1225-1235 रुपये , लक्ष्य 1350 रुपये

                              Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे पिक्स

                              Jindal Steel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 580 रुपये, स्टॉपलॉस 520 रुपये

                              Marico Limited:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 560 रुपये, स्टॉपलॉस 515 रुपये

                                APRIL 28, 2022 / 11:09 AM IST

                                Adani Wilmar stock : इस साल फरवरी में लिस्टिंग के बाद से अभी तक अडानी विलमर के शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी का शेयर 221 रुपये के लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 290 फीसदी की मजबूती के साथ 865.50 रुपये (28 अप्रैल को सुबह 10 बजे) तक पहुंच गया है। 26 अप्रैल को ही कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और उसकी मार्केट कैप पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। वर्तमान में बीएसई पर कंपनी की मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ रुपये है।

                                गुरुवार के सेशन के दौरान अडानी विलमर के शेयर ने एंट्राडे में 878.35 रुपये का उच्चतम स्तर छूआ जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है और 852 रुपये का निचला स्तर छूआ। वर्तमान में (सुबह 10 बजे) शेयर लगभग 3 फीसदी की मजबूती के साथ 865.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लिस्टिंग के बाद से अभी तेजी जारी रहने के बावजूद एनालिस्ट्स Adani Wilmar के शेयर पर बूलिश हैं। 290 फीसदी की रैली के बावजूद कुछ एनालिस्ट शेयर के निकट भविष्य में 1,000 रुपये के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

                                  APRIL 28, 2022 / 10:50 AM IST

                                  Share Market Live Update: एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 7100 के ऊपर निकला है जबकि सेंसेक्स में भी 200 प्वाइंट की तेजी आई है। एनर्जी, FMCG, फार्मा, ऑटो में खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन बैंक निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। HUL 50,000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी बनी है। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 9% बढ़कर 2300 करोड़ रहा। अनुमान से अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ निकली है। आज के कारोबार में शेयर 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। AXIS BANK, BAJAJ FINSERV और SBI LIFE के आज नतीजे आएंगे। AXIS BANK का NII 21% बढ़ सकता है और मुनाफे में 7% की बढ़त संभव है।

                                    APRIL 28, 2022 / 10:41 AM IST

                                    Cryptocurrency Prices Today April 28: क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज फिर बढ़ गई। हालांकि, बिटकॉइन 40,000 डॉलर के नीचे कारोबार करता दिखा। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे फेमस क्रिप्टोकरेंसी 2% से अधिक बढ़कर 39,230 डॉलर पर आ गई। CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो बाजार का मूल्य आज पिछले 24 घंटों में 3% से बढ़कर 1.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दूसरी ओर एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टो ईथर एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,875 डॉलर पर आ गया। बिटकॉइन के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin की कीमत आज एक प्रतिशत से अधिक 0.14 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जबकि शीबा इनु 0.5% गिरकर 0.000023 डॉलर हो गई।

                                      APRIL 28, 2022 / 10:33 AM IST

                                      Q4 नतीजों के बाद HUL में क्या करना चाहिए निवेश, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसों की राय

                                      क्रेडिट सुईस ने एचयूएल पर "outperform" रेटिंग की राय दी है और इसका टारगेट 2800 रुपये से घटाकर 2550 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि होम केयर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ रही है। लेकिन BPC और न्यूट्रिशन सेगमेंट में दबाव से चिंता बनी हुई है। क्रेडिट सुईस ने FY23-24 मार्जिन अनुमान घटाकर 9% किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि महंगे कमोडिटी से मार्जिन पर दबाव संभव है।

                                      शेयरखान ने इस एचयूएल पर "buy " रेटिंग दी है और इसके लिए 2,456 रुपये का टारगेट दिया है।

                                      इसी तरह मॉर्गन स्टेनली ने एचयूएल के शेयर पर "equal-weight " रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। मार्केट शेयर बढ़ना कंपनी के लिए पॉजिटिव है। हालांकि बढ़ती महंगाई को लेकर मैनेजमेंट काफी सतर्क है। आगे लागत बढ़ने से वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन पर असर संभव है। मॉर्गन स्टेनली ने एचयूएल के लिए 2381 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

                                      फिलहाल 10: 25 बजे के आसपास एनएसई पर HUL का शेयर 49.90 रुपये यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 2,195.00 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्टॉक का आज का डे लो 2,165.00 रुपये पर है जबकि इसका आज का डे हाई 2,237.00 रुपये पर है।

                                        APRIL 28, 2022 / 10:10 AM IST

                                        Trent- सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी को 20.87 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 17.44 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था। । कंपनी की आय सालाना आधार पर 46.7 प्रतिशत बढ़कर 1328.9 करोड़ रुपये रही।

                                          APRIL 28, 2022 / 10:09 AM IST

                                          Tata Consumer Products-भारतीय जीवन बीमा निगम ने 26 अप्रैल को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 1.36 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.993 प्रतिशत से बढ़कर 5.008 प्रतिशत हो गई।

                                            APRIL 28, 2022 / 9:45 AM IST

                                            PTC India Financial Services- कंपनी ने गुड कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए सीएनके एंड एसोसिएट्स एलएलपी (चार्टर्ड एकाउंटेंट्स) को नियुक्त किया है। ये पूर्व स्वतंत्र निदेशक द्वारा उजागर किए गए मुद्दों के लिए थर्ड पार्टी स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट करेंगे।

                                              APRIL 28, 2022 / 9:41 AM IST

                                              Results on April 28: आज यानी 28 अप्रैल 2022 को Axis Bank, Bajaj Finserv, Ambuja Cements, SBI Life Insurance Company, Vedanta, Agro Tech Foods, Biocon, Coromandel International, Embassy Office Parks REIT, Fineotex Chemical, IIFL Finance, IndiaMART InterMESH, Laurus Labs, Motilal Oswal Financial Services, Mphasis, Procter & Gamble Hygiene & Health Care, PNB Housing Finance, Shoppers Stop, Shriram Transport Finance, Sterlite Technologies and Varun Beverages आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

                                                APRIL 28, 2022 / 9:26 AM IST

                                                Petrol-Diesel Price on 28th April : लगातार 23वें द‍िन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं। पेट्रोल के रेट नहीं बढ़ने से आम लोगों को थोड़ी राहत है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल का रेट कई शहरों में 100 रुपये को पार है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 105 रुपये और मुंबई में 120 रुपये के पार है। वहीं, अभी सबसे महंगा पेट्रोल 122.93 रुपये राजस्थान के गंगानगर में है।

                                                ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर रही।

                                                  APRIL 28, 2022 / 9:20 AM IST

                                                  Market Opens: बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। 9:16 बजे सेंसेक्स 295.96 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 57115.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं 93.20 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 17131.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                    APRIL 28, 2022 / 9:05 AM IST

                                                    Mareket at Pre- Open प्री-ओपनिंग में बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल सकती है। 09:03 बजे सेंसेक्स 437.85 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 57,257.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं 236.50 अंक यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 17982 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                      APRIL 28, 2022 / 8:56 AM IST


                                                      बैंक निफ्टी में क्या हो निवेश रणनीति

                                                      सीएनबीसी -आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए 36233-36410 पर पहला रजिस्टेंस है जबकि इसके लिए 35910-35830 पर पहला बेस बना हुआ है। वहीं 36690-36840 पर इसका दूसरा रजिस्टेंस है जबकि 135560-35460 पर दूसरा बेस बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि चार्ट पर बैंक निफ्टी कमजोर, 200 DEMA के नीचे है। 36000 के कॉल और पुट में बराबर ओपन इंटरेस्ट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी पर 36000 पर तेज लड़ाई कर रहा है। पहले बेस के नीचे बिकवाली करें। 36000-36050 के ऊपर न्यूट्रल जोन है। 36233 के ऊपर ही बैंक निफ्टी में मजबूती बना हुआ है। 36233 निकला तो 36410-690-840 संभव है।

                                                        APRIL 28, 2022 / 8:51 AM IST

                                                        निफ्टी पर क्या हो आपकी निवेश ऱणनीति

                                                        सीएनबीसी -आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए 17107-17161 पर पहला रजिस्टेंस है जबकि इसके लिए 17004-16957 पर पहला बेस बना हुआ है। वहीं 17191-17232 पर इसका दूसरा रजिस्टेंस है जबकि 16917-16866 पर दूसरा बेस बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि एक्सपायरी डे पर इंडेक्स एक दायरे में फंसा है। 17200 से 17500 के बीच भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। पुट राइटर्स को 17000 पर भरोसा है। 17000 की पुट पर अच्छा खासा OI है। निफ्टी में 16950-16868 200 DEMA का जोन है । 16950-16868 के दायरे में ट्रेड से बचें। इस दायरे से ब्रेकआउट के बाद ही ट्रेड लें।

                                                          APRIL 28, 2022 / 8:47 AM IST

                                                          LIC IPO: जानिए इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है प्रीमियम, GMP से क्या मिल रहे हैं संकेत

                                                          देश का सबसे बड़ा IPO अगले हफ्ते 4 मई को खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 मई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया गया है। इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में LIC के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक, आज 28 मई को ग्रे मार्केट में LIC के शेयर 20 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

                                                          बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक दिन पहले 27 मई को LIC का ग्रे मार्केट प्रीमियम 28 रुपए था। लेकिन आज ये 8 रुपए घटकर 20 रुपए रह गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण GMP में गिरावट आई है। उनका कहना है कि LIC का इश्यू एक हफ्ते बाद खुलने वाला है। सेकेंडरी मार्केट में कमजोरी के बावजूद अगर ग्रे मार्केट में LIC का IPO प्रीमियम पर है तो ये अच्छे संकेत हैं। ग्रे मार्केट में सोमवार को LIC की एंट्री हुई थी। तब इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 25 रुपए चल रहा था।

                                                            APRIL 28, 2022 / 8:42 AM IST

                                                            बजाज ऑटो के अच्छे नतीजे

                                                            बजाज ऑटो ने Q4 में अनुमान से कहीं अच्छे नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ा है। पिछली तिमाही के मुकाबले मार्जिन में डेढ़ परसेंट का सुधार दिखा है। कीमतें बढ़ाने का भी असर दिखा ।

                                                              APRIL 28, 2022 / 8:34 AM IST

                                                              HUL ने पेश किए बेहतर नतीजे

                                                              HUL ने चौथी तिमाही में अनुमान से थोड़े बेहतर नतीजे पेश किए है। मुनाफा करीब 9% बढ़ा है और रेवेन्यू में 11% का उछाल देखने को मिल रहा है। वॉल्यूम ग्रोथ 3% की रही है और मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला है।

                                                                APRIL 28, 2022 / 8:26 AM IST

                                                                आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                Kotak Securities के सहज अग्रवा ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी 17,315 के स्तर पर रेजिस्टेंस के करेक्टिव फेज में बना हुआ है। मध्यम अवधि के नजरिये हम मोटे तौर पर इस पर पॉजिटिव हैं। हालांकि हम डिप्स में खरीदारी करने सलाह दे रहे हैं। हमें चुनिंदा फाइनेंशियल और एनर्जी शेयरों में वैल्यू नजर आता है। वहीं दूसरी तरफ आईटी शेयरों में निगेटिव रुझान दिखने की उम्मीद है।

                                                                Sharekhan के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि स्ट्रक्चर पर नजर डालें तो पिछले कुछ सत्रों में प्राइस ऐक्शन में ट्रायएंगुलर पैटर्न बनता दिखा है। ये पैटर्न आगे भी बने रहने की उम्मीद है। वहीं इंडेक्स में 17,150-16,900 की रेंज में एक ब्रीफ कंसोलिडेशन देखा जा सकता है और अंततः ये नीचे की ओर टूट सकता है। इस प्रकार शॉर्ट टर्म के नजरिये से निफ्टी के 16,824 के निचले स्तर को छूने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो ये 16,600 का स्तर तक भी फिसल सकता है।

                                                                  APRIL 28, 2022 / 8:23 AM IST

                                                                  कल कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                  शेयर बाजार में पिछले सत्र में रिकवरी दिखने के बाद आज मंदड़ियों ने फिर से दलाल स्ट्रीट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसकी वजह से आज यानी 27 अप्रैल को सभी सेक्टर में बिकवाली के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच भारतीय इक्विटी बाजार निगेटिव नोट पर खुला। इसके बाद दोपहर के सत्र में बिकवाली बढ़ती गई। हालांकि इसके बाद सेकंड हाफ में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली।

                                                                  कल सेंसेक्स करीब 537.22 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,819.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,038.40 पर बंद हुआ।

                                                                  निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Consumer Products, Adani Ports और ICICI Bank शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ Hero MotoCorp, Tata Steel, Asian Paints, Bajaj Auto और TCS में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। सेक्टोरल मोर्चे पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक और एनर्जी में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्सेस में 0.5% की गिरावट देखने को मिली।

                                                                    APRIL 28, 2022 / 8:21 AM IST

                                                                    Viacom18 में आएगा 13,500 Cr का निवेश

                                                                    रिलायंस और Viacom18 ने Bodhi Tree Systems के साथ की मेगा डील की है। Bodhi Tree Systems, Viacom18 में 13500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं Reliance Projects & Property मैनेजमेंट सर्विसेस जियो सिनेमा एप में 1645 करोड़ रुपये का अतिरिक्त investment करेगी।

                                                                      APRIL 28, 2022 / 8:20 AM IST

                                                                      ग्लोबल बाजारों से ठीक-ठाक संकेत

                                                                      ग्लोबल बाजारों से ठीक-ठाक संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY और DOW FUTURES में मामूली मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे।

                                                                        APRIL 28, 2022 / 8:20 AM IST

                                                                        Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।