Closing Bell: सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 16,300 के स्तर पर हुआ बंद, पावर, मेटल शेयरों में रही गिरावट - share market live updates stock market today may 09 latest news bse nse sensex nifty coronavirus dcb bank | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MAY 10, 2022/ 8:19 AM

Closing Bell: सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 16,300 के स्तर पर हुआ बंद, पावर, मेटल शेयरों में रही गिरावट

कारोबार के अंत सेंसेक्स 364.91 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 54,470.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 109.40 अंक यानी 0.67 फीसदी टूटकर 16,301.85 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। मेटल, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि तेल-गैस, रियल्टी, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिली।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 18

Stock Market Live
MAY 09, 20223:42 PM IST
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। मेटल, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि तेल-गैस, रियल्टी, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिली।
आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
कारोबार के अंत सेंसेक्स 364.91 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 54,470.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 109.40 अंक यानी 0.67 फीसदी टूटकर 16,301.85 के स्तर पर बंद हुआ।
MAY 09, 20223:07 PM IST

Tata Steel। एक्सिस सिक्योरिटीज ने टाटा स्टील (Tata Steel) पर अपना भरोसा जताते हुए इस स्टॉक को अपना हफ्ते का स्टॉक पिक्स चुना है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि स्टील की कीमतों में मजबूती , क्षमता विस्तार में किए जाने वाले खर्च में अनुशासन और बेहतर वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट ने टाटा स्टील की बैलेसशीट के मजबूती दी है।

टाटा स्टील का नेट-डेट / एबिटडा अब सिर्फ 0.8 गुने पर है जो कि मार्च 2020 में सिर्फ 6.1 गुने पर था। यह साइकिल एवरेज टारगेट के काफी नीचे है। कंपनी ने अपना कर्ज स्तर काफी घटाया है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कर्ज 1 लाख करोड़ रुपये पर था जो दिसंबर 2021 में घटकर 62,869 करोड़ रुपये पर आ गया।

वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का कर्ज 1 लाख करोड़ रुपये पर था जो दिसंबर 2021 में घटकर 62,869 करोड़ रुपये आ गया । मार्च 2022 में कंपनी के कर्ज में और गिरावट दिखी और यह घटकर 51,049 करोड़ रुपये पर आ गया। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने टाटा स्टील को इस हफ्ते का अपना टॉप पिक्स चुना है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस ने Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,415 रुपये का लक्ष्य दिया है।

MAY 09, 20222:54 PM IST

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 100 रुपए से भी सस्ते इस स्टॉक पर आनंद राठी को भी है भरोसा

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक Federal Bank ने शुक्रवार को अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए थे जो अधिकांश मार्केट एनालिस्टों को मुताबिक अर्निंग के नजरिए से कमजोर रहे थे। हालांकि आनंद राठी काम मानना है कि आगे आनें वाली तिमाहियों में इस दक्षिण भारत स्थित बैंक के अर्निंग में मजबूती आएगी। आनंद राठी की राय है कि Federal Bank के शेयर का भाव लॉन्ग टर्म में 91 रुपए से बढ़कर 115 रुपए तक जा सकते हैं। आगे इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से 26 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज हाउस ने अपनी इस रिपोर्ट में आगे कहा है कि ब्याज रेट के बढ़ोतरी वाले इस माहौल में वर्तमान लेवल से कंपनी दे नेट इंटरेस्ट मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऑपरेटिंग लागत में गिरावट और मार्जिन में बढ़त की संभावना के साथ ही बैंक के RoA के 1 फीसदी से ज्यादा पर रहने की उम्मीद है। इसको अलावा कारोबार में बढ़ोतरी और क्रेडिट कॉस्ट के सामान्य स्तर पर आने के साथ ही आगे बैंक के मुनाफे में बढ़त देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 में बैंक की RoA 1.2 फीसदी और RoE 13.4 फीसदी के आसपास रह सकती है।

MAY 09, 20222:38 PM IST

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष बहेती ने निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा आज के दिन बाजार में इंडेक्स में ट्रेड करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा फिलहाल इंडेक्स में रिस्क रिवार्ड फेवरेबल नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इंडेक्स पर आज सेल ऑन राइज की सलाह होगी। जब भी उछाल मिले इसमें बेचकर चलना चाहिए।

आशीष बहेती के ट्रेडिंग आईडियाज

Infosys May Fut : खरीदें-1573 रुपये, लक्ष्य-1620 रुपये, स्टॉपलॉस-1545 रुपये
Gujarat Gas May Fut : खरीदें-520 रुपये, लक्ष्य-530 रुपये, स्टॉपलॉस-515 रुपये
Indian Hotels May Fut : बेचें-241 रुपये, लक्ष्य-235 से 230 रुपये, स्टॉपलॉस-246 रुपये

MAY 09, 20222:11 PM IST

Inox Green Energy Services को बढ़े हुए ऑफर साइज के साथ आईपीओ लाने के लिए बोर्ड से मिली मंजूरी


Inox Green Energy Services अपने प्रस्तावित आईपीओ के इश्यू साइज में बढ़ोतरी के बाद जल्द ही एक बार फिर सेबी में अपने आईपीओ के लिए नए सीरे से अर्जी दाखिल कर सकता है। गौरतलब है कि अप्रैल में Inox Wind की इस सब्सिडियरी ने अपने लिस्टिंग एप्लीकेशन को वापस ले लिया था। पूर्व में Inox Wind Infrastructure Services के नाम से जानी जाने वाली Inox Green Energy Services के आईपीओ को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से फिर से मंजूरी मिली है। बता दें कि ग्रीन एनर्जी सर्विसेस Inox Wind की एक मटेरियल सब्सिडियरी है। कंपनी ने बताया है कि उसके इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा। इसके साथ ही इस आईपीओ के तहत ऑफर फॉर सेल भी रखा जाएगा। इस आईपीओ के ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के शेयर धारक और प्रमोट अपनी हिस्सेदारी बेच सकेंगे।

MAY 09, 20222:06 PM IST

HDFC Bank। कार की खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाने और पूरे देश में कार की बिक्री में बढ़ोतरी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए HDFC Bank ने आज अपनी ‘Xpress Car Loans’ (एक्सप्रेस कार लोन) सुविधा भी लॉन्च की है। यह सुविधा बैंक के वर्तमान और नए शेयर धारकों के लिए आदि से अंत तक पूरी तरीके से डिजिटल होगे। 10 सेकेंड में पर्सनल सुविधा लॉन्च करने के बाद HDFC Bank ने इंडस्ट्रीज में अपने तरह का पहला 30 मिनट ‘Xpress Car Loans’ सुविधा लॉन्च की है। इसके लिए बैंक के लेडिंग एप्लीकेशन को देश भर के ऑटो मोबाइल डीलरों के साथ इटीग्रेट किया गया है।

MAY 09, 20221:38 PM IST

Share Market Live Update- कमजोर खुलने के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी नीचे से करीब 250 और निफ्टी बैंक 600 अंक सुधरा है। IT, मेटल, फाइनेंस शेयरों ने जोश भरा है लेकिन मिडकैप में गिरावट बरकरार है। इक्विटी ही नहीं करेंसी बाजार में भी दबाव बना है। डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया पहुंचा है। पहली बार एक डॉलर का भाव 77 के पार निकला है। रुपये की कमजोरी से IT शेयरों में रिकवरी का मूड में नजर आ रहे है। INFOSYS, HCL TECH और LTI करीब 2% चढ़े है। वहीं LTTS, विप्रो जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

MAY 09, 20221:19 PM IST

Gold Silver Price Today 9th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। सोने का रेट 7 रुपये चढ़कर 51,699 रुपये पर खुला। वही, चांदी के भाव में 178 रुपये की की गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 51,699 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार 6 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,692 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 7 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,492 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,356 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,774 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,244 रुपये रहा।

MAY 09, 202212:49 PM IST

7वें आसमान पर कॉटन

MCX पर कॉटन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। कॉटन का मई वायदा 47000 के भी पार निकला है। मई वायदा ने 47,290 का स्तर छुआ है। वहीं जून वायदा ने 47330 का स्तर छुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में भाव 140 सेंट/बुशेल के ऊपर है। ग्लोबल शॉर्टेज, मांग बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी आई है। स्पिनिंग मिलों से मजबूत डिमांड से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। भारत में सितंबर तक के लिए कस्टम ड्यूटी 5% घटी है।

MAY 09, 202212:33 PM IST

बेस मेटल्स में दबाव

LME, MCX पर बेस मेटल्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। LME पर एल्युमीनियम, जिंक करीब 3% टूटे है। LME पर कॉपर में भी करीब 1% की गिरावट आई है। एल्युमीनियम का भाव 5 महीने के नीचे आया है। वहीं जिंक के दाम 3 महीने के नीचे लुढ़के है। कॉपर के दाम 1 साल 2 महीने के नीचे गिरे है। MCX पर एक्युमीनियम का मई वायदा 240 के नीचे आया है। जिंक 350, कॉपर 770 के नीचे आया है।

मांग घटने से कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिका, EU में मैन्युफैक्चरिंग घटी है। चीन में कोरोना के मामलों में तेजी आई है और लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के कारण चीन में मैन्युफैक्चरिंग बंद हुआ है। डॉलर का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती से दाम गिरे है।

MAY 09, 202212:25 PM IST

सोने की खो रही चमक !

लगातार तीसरे दिन सोने में गिरावट जारी है। लगातार तीसरे दिन कॉमेक्स पर सोना 1900 डॉलर के नीचे बना हुआ है। 4 हफ्तों में सोने का भाव 5 फीसदी से ज्यादा गिरा है। MCX पर भी सोना 51300 के नीचे है। MCX पर सोना 4 हफ्तों में 3% से ज्यादा गिरा है ।

सोने की कीमतों में गिरावट की वजहों पर नजर डालें तो 20 सालों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर डॉलर कायम है। डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती ने भी दबाव बनाया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी बढ़ी है। अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए है। FED की दरें बढ़ाने का भी पड़ा कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है।

MAY 09, 202212:09 PM IST

Cryptocurrency Price Today: क्रिप्टाकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर जारी है। बिटकॉइन की कीमत 4 महीने की न्यूनतम स्तर पर आ गई है। इस साल जनवरी से बिटकॉइन में गिरावट का दौर जारी है और अब तक ये 25 फीसदी तक गिर चुका है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में इक्विटी मार्केट को ही फॉलो कर रही है। बिटकॉइन की कीमत आज 34,000 डॉलर से नीचे फिसल गई और लगभग 2% कम होकर 33,948 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो बाजार का मूल्य आज पिछले 24 घंटों में 3% गिरकर 1.65 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी 3% से अधिक गिरकर 2,499 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। इस बीच dogecoin की कीमत आज लगभग एक प्रतिशत कम होकर 0.12 डॉलर पर कारोबार कर रही थी, जबकि शीबा इनु भी 5% से अधिक गिरकर 0.00018 डॉलर पर आ गई थी।

MAY 09, 202211:48 AM IST

Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल में बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में क्रमश: 390 दिन और 23 महीने की अवधि के लिए 30 बेसिस पॉइंट और 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। बंधन बैंक ने जमा पर ब्याज दर को एक साल से 18 महीने और 18 महीने से अधिक की अवधि के लिए दो साल से कम समय वाली FD पर 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एफडी ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी 6 मई से FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

MAY 09, 202211:32 AM IST

GST on cryptocurrencies : जीएसटी काउंसिल (GST Council) क्रिप्टोकरेंसीज (cryptocurrencies) और संबंधित सेवाओं पर 28 फीसदी टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। सीएनबीसी टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में रखा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार क्रिप्टोज को लॉटरी, कैसिनो, बेटिंग और रेस कोर्स की श्रेणी में मानती है। विधि समिति की राय को औपचारिक मंजूरी के लिए काउंसिल के सामने रखा जाएगा। हालांकि अभी, जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक की तारीख तय होना बाकी है। इसके अलावा, एग्रीगेटर्स के लिए एक निश्चित समयसीमा के भीतर ग्राहकों की शिकायतों के निस्तारण अनिवार्य करने से जुड़े दिशानिर्देशों पर काम हो रहा है।

MAY 09, 202211:13 AM IST

HDFC Bank विलय के बाद बेचेगा HDFC Credila, HDB Financial में हिस्सेदारी! RBI से मिल सकती है मंजूरी

HDFC Bank : देश के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अपनी सभी सब्सिडियरीज और उनकी पैरेंट कंपनी एचडीएफसी लि. (HDFC Ltd) को मौजूदा रूप में बनाए रखने की अनुमति मांगी है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बात कही है। हालांकि, बैंकिंग रेगुलेटर ने दो सब्सिडियरीज- एचडीएफसी क्रेडिलिया (HDFC Credila) और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के बिजनेस के नेचर पर कुछ चिंताएं जाहिर की थीं, क्योंकि ये ऐसे बिजनेस हैं जो बैंक के भीतर भी किए जा सकते हैं।

Credila, एचडीएफसी लि. की सब्सिडियरी है। वहीं एचडीबी फाइनेंशियल, बैंक के तहत आती है। क्रेडिलिया एजुकेशन लोन के बिजनेस में हैं, जबकि एचडीबी फाइनेंशियल मुख्य रूप से पर्सनल लोन, बिजनेस लोन और ऑटो लोन से जुड़ी है। सूत्रों ने कहा कि यदि RBI इन दोनों सब्सिडियरीज को बनाए रखने पर सहमति नहीं देता है तो बैंक रेगुलेटर से एचडीएफसी क्रेडिलिया और एचडीएफसी फाइनेंशियल सर्विसेज में हिस्सेदारी घटाने का मार्ग प्रशस्त करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे बिजनेस में निवेश करने के लिए इनमें हिस्सेदारी बेची जाएगी।

MAY 09, 202210:45 AM IST

इंट्राडे में कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाए दांव

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

Tata Power: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 255 -260 रुपये, स्टॉपलॉस 238 रुपये

State Bank of India or SBIN: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 495 -500 रुपये, स्टॉपलॉस 47 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल

Tata Chemicals: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1090 रुपये, स्टॉपलॉस 1005 रुपये

Colgate-Palmolive or COLPAL: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1680, स्टॉपलॉस 1540 रुपये

One Ltd के राजेश भोसले की इंट्राडे कॉल

Hero Motocorp: 2563 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 272 रुपये, स्टॉपलॉस 2480 रुपये

Tata Motors: बिकवाली, लक्ष्य 385 , स्टॉपलॉस 420 रुपये

Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल

RCF: 88 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 95, स्टॉपलॉस 84 रुपये

ITC: 264 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 280, स्टॉपलॉस 255 रुपये

MAY 09, 202210:33 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार एक डॉलर का भाव ₹77के पार

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 77 रुपये के पार चला गया है। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में आई गिरावट और महंगाई से जुड़ी चिंता रुपये पर अपना असर दिखा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे कमजोर होकर 76.92 के मुकाबले 77.13 के स्तर पर खुला है। रुपया में पिछले 1 हफ्ते में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है जबकि रुपया इस साल अब तक 4 फीसदी गिरा है। फिलहाल 10. 06 बजे डॉलर के मुकाबले 77.31 के स्तर पर नजर आ रहा है।

यूएस फेड की तरफ से दरों में बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में आई इस बढ़ोतरी को लेकर अनिश्चितता के साथ ही चीन में जीरो कोविड नीति पर उठाए जा रहे सवालों के बीच ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए संभावित मंदी की और इशारा किया है। एनालिस्ट का मानना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी कायम रहने और रूस और यूक्रेन वार के लंबे खींचने के चलते पूरी दुनिया में मुद्रा स्थिति का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

MAY 09, 202210:23 AM IST

Campus Activewear IPO listing: कंपनी के शेयरों की दमदार लिस्टिंग, 23% प्रीमियम के साथ 360 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

Campus Activewear IPO listing today: लाइफस्टाइल शू ब्रांड कैंपस एक्टिववीयर (Campus Activewear) के शेयरों की लिस्टिंग आज BSE और NSE पर मजबूत रही। कंपनी के शेयर 23.29% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। BSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 355 रुपए पर हुई है। जबकि इसका इश्यू प्राइस 292 रुपए है। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 360 रुपए पर हुई है।

Campus Activewear का इश्यू 51.75 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का इश्यू 26 अप्रैल को खुला और 28 अप्रैल को बंद हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने लिए रिजर्व हिस्से में 152 गुना बोली लगाई थी। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से 22.25 गुना भरा है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 7.68 गुना बुक हुआ जबकि कर्मचारियों के हिस्से में 2.11 गुना बोली लगी है।

MAY 09, 202210:00 AM IST

Angel one के समीत चव्हाण की इसी हफ्ते जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hero MotoCorp: Buy | LTP: Rs 2,563.35 |हीरो मोटो में 2440 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। ये स्टॉक इसी हफ्ते 4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

SRF: Sell | LTP: Rs 2,301 |एसआरएफ में 2395 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2,260 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। ये स्टॉक इसी हफ्ते 2 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

MAY 09, 20229:41 AM IST

Future Enterprises दिवालिया की कार्रवाई से बचने के लिए जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपये, इंश्योरेंस बिजनेस में बेचेगी हिस्सेदारी

Future Enterprises : कर्ज में डूबे फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेस (Future Enterprises) अपने इंश्योरेंस बिजनेस की हिस्सेदारी बेचकर लगभग 3,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिवालिया की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से कंपनी के कर्ज चुकाने के लिए यह कदम उठाने की संभावना है।बीते गुरुवार को फ्यूचर एंटरप्राइजेस (FEL) ने फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि. (FGIICL) की 25 फीसदी हिस्सेदारी अपनी ज्वाइंट वेंचर पार्टनर जनरली को बेचने का सौदा पूरा किया है। यह सौदा 1,266.07 करोड़ रुपये में हुआ है।

MAY 09, 20229:34 AM IST

Reliance बनी 100 अरब डॉलर सालाना आय वाली देश की पहली कंपनी, ब्रोकरेजेस ने जानें स्टॉक पर निवेश राय

GOLDMAN SACHS ने RIL पर राय देते हुए स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के लिए FY23/24 में 50%/21% EBITDA ग्रोथ संभव है। रिफाइनिंग से नतीजों में मजबूती देखने को मिली है। इसके साथ अपग्रेड की संभावना भी बनी हुई है। तिमाही आधार पर Q4 EBITDA 420 करोड़ डॉलर रहा और 6% की ग्रोथ नजर आई।

CLSA ने RIL पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर पर लक्ष्य 2955 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये लार्जकैप में बेहतरीन नतीजे पेश करने वाली कंपनियों में शामिल है। इन्होंने ऊंचे रिफाइनिंग मार्जिन से FY23-24 EPS अनुमान 5-9% बढ़ाया है।

JEFFERIES ने RIL पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उनका कहना है कि इसमें 2950 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसका FY23 O2C EBITDA अनुमान 18% बढ़ाया है।

JPMORGAN ने RIL पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और इन्होंने शेयर का लक्ष्य 2575 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही कंपनी के मजबूत ऑपरेटिंग तिमाही रही है। रिफाइनिंग, ईएंडपी और टेलीकॉम के चलते कंपनी आगे और अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

MAY 09, 20229:21 AM IST

Market Open- बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 612.05 अंक यानी 1.12 फीसदी गिरकर 54223.53 के स्तर पर नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 174.50 अंक यानी 1.06 फीसदी टूटकर 16236.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MAY 09, 20229:17 AM IST

Petrol-Diesel Price on 9th May : आज लगातार 33वें दिन सरकारी तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों नेआखिरी बार दाम 6 अप्रैल को बढ़ाए थे। पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर होने के बाद भी कई शहरों और राज्यों में 100 रुपये के पार रेट है। इस लिस्ट में राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, यूपी, मध्यप्रदेश आदि शामिल है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर रही।

MAY 09, 20229:06 AM IST


Market at pre-open: प्री -ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 383.52 अंक गिरकर 54452.06 के स्तर पर नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 202.10 अंक यानी 1.23 फीसदी टूटकर 16209.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MAY 09, 20229:01 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16340 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16269 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16483 फिर 16555पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34364 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34136 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34808 फिर 35025 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MAY 09, 20228:51 AM IST

12 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन के कारोबार में 12 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें एबीबी,कोलेगेट पॉमोलिव, गुजरात गैस, हनीवेल ऑटो, हीरो मोटो और पॉवर ग्रिड के नाम शामिल हैं।

73 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 73 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें कोफोर्ज, कैनफिन होम, जेके सीमेंट, यूबीएल और एबीकैपिटल के नाम शामिल हैं।

MAY 09, 20228:50 AM IST

आज आने वाले नतीजे

आज यानी 9 मई 2022 को UPL, PVR, Godrej Agrovet, Infibeam Avenues, Dalmia Bharat, Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals, 3i Infotech, Aarti Drugs, BASF India, Borosil, Central Bank of India, CMS Info Systems, Craftsman Automation, Vedant Fashions, Suven Pharmaceuticals, VST Tillers Tractors, ISMT, Mold-Tek Packaging, Visaka Industries और Vishwaraj Sugar Industries के नतीजे आने वाले हैं।

MAY 09, 20228:38 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

9 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

MAY 09, 20228:38 AM IST

CAMPUS ACTIVEWEAR की लिस्टिंग आज

प्राइमरी मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। , Campus Activewear की आज लिस्टिंग होगी। 292 रुपए इश्यू प्राइस है। LIC के IPO का आज आखिरी दिन है। अब तक पौने दो गुना इश्यू भरा है।

MAY 09, 20228:32 AM IST

LTI और MINDTREE का होगा मर्जर

L&T INFOTECH और MINDTREE का मर्जर होगा। MINDTREE के शेयर होल्डर्स को 100 शेयरों के बदले LTI के 73 शेयर मिलेंगे । नई कंपनी का नाम LTIMindtree होगा।

MAY 09, 20228:31 AM IST

FII और DII आंकड़े

6 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,517.08 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,014.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

MAY 09, 20228:26 AM IST

बीते हफ्ते कैसी रही थी बाजार की चाल

6 मई को बाजार 1.6 फीसदी टूट कर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बाजार 4 कारोबारी दिनों में तीन दिन बिकवाली के दबाव में रहा। गौरतलब है कि ईद की छुट्टी की वजह से पिछला हफ्ता 4 कारोबारी दिनों का ही था। हर सेक्टर में दबाव देखने को मिला था। एडवांस डिक्लाइन रेशियो पर नजर डालें को 1 बढ़ने वाले शेयर पर 5 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 867 अंक गिरकर 54,836 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 271 अंको की गिरावट के साथ 16,411 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गज शेयरों की तरह ही स्मॉल और मिड कैप भी बिकवाली के दबाव में रहे थे। निफ्टी मिड कैप 1.8 फीसदी और स्मॉल कैप 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

MAY 09, 20228:24 AM IST

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। ग्रोथ में सुस्ती की आशंकाओं से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। DOW FURURES आज 400 अंक से ज्यादा गिरा है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिला है। SGX NIFTY भी 220 अंक टूटा है।

MAY 09, 20228:23 AM IST

Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।