Get App

Share Markets Next Week: क्या निफ्टी और बैंक निफ्टी में लगातार तीसरे हफ्ते जारी रहेगी तेजी? एक्सपर्ट्स से जानें खरीदारी की रणनीति

Share Market Next Week: एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि अगर निफ्टी इंडेक्स 23,000 से ऊपर बंद होता है और टिका रहता है, तो फिर इसके लिए अगला रेजिस्टेंस, राइजिंग चैनल का ऊपरी बैंड (23,100-23,200) होगा। इसे पार करने पर निफ्टी के 23,500 तक जाने के दरवाजे खुल सकते हैं। वहीं नीचे की ओर इसे 22,800 पर मजबूत सपोर्ट होगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 25, 2024 पर 8:47 PM
Share Markets Next Week: क्या निफ्टी और बैंक निफ्टी में लगातार तीसरे हफ्ते जारी रहेगी तेजी? एक्सपर्ट्स से जानें खरीदारी की रणनीति
Share Market Next Week: निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है

Share Market Next Week: शेयर बाजार 24 मई को समाप्त हुए सप्ताह में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना अबतक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि निफ्टी 23,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में विफल रहा। टेक्निकल एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी ने एक बार फिर वीकली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) में 67.26 अंक पर एक पॉजिटिव क्रॉसओवर देखा गया है।

एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि अगर सूचकांक 23,000 से ऊपर बंद होता है और टिका रहता है, तो फिर इसके लिए अगला रेजिस्टेंस, राइजिंग चैनल का ऊपरी बैंड (23,100-23,200) होगा। इसे पार करने पर निफ्टी के 23,500 तक जाने के दरवाजे खुल सकते हैं। वहीं नीचे की ओर इसे 22,800 पर मजबूत सपोर्ट होगा।

24 मई को समाप्त हुए कारबोरी हफ्ते में निफ्टी इंडेक्स 455 अंक या 2 प्रतिशत बढ़कर 22,957 पर बंद हुआ। इस बीच, बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने 1.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 48,972 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए एक्सपर्ट्स ने क्या रणनीति अपनाने की सलाह दी है-

निफ्टी के लिए रणनीति:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें