Get App

Share Market Rally: सिर्फ एक सेक्टर लाल, 2 सितंबर के बाद Nifty 23900 के पार बंद, 5 वजहों से Sensex पांचवे दिन ग्रीन

Share Market Rally: अमेरिका में मि़ड-टर्म इलेक्शन के नतीजे पर आज घरेलू मार्केट में रौनक छा गई। सेंसेक्स (Sensex) 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 23900 के पार चला गया। जानिए मार्केट में इस तेजी की पांच मुख्य वजह और मार्केट में माहौल कैसा है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 4:09 PM
Share Market Rally: सिर्फ एक सेक्टर लाल, 2 सितंबर के बाद Nifty 23900 के पार बंद, 5 वजहों से Sensex पांचवे दिन ग्रीन
एक कारोबारी दिन पहले 3 नवंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1225.07 प्वाइंट्स यानी 1.62% की बढ़त के साथ 76,917.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 370.05 प्वाइंट्स यानी 1.58% की मजबूती के साथ 23,810.85 के डे-हाई पर बंद हुए थे।

Share Market Rally: मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने का असर घरेलू मार्केट पर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार पांचवे कारोबारी दिन उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 478 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी भी 23900 के पार पहुंच गया। निफ्टी आज 4 सितंबर के बाद पहली बार 23900 के पार पहुंचा लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर यह 2 सितंबर के बाद आज 23900 के पार बंद हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 में करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2% से अधिक की मजबूती आई। साथ ही मार्केट में डर भी कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 3.57% की गिरावट के साथ 15.16 पर बंद हुआ।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 4 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 383.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की बढ़त के साथ 77,301.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 149.75 प्वाइंट्स यानी 0.63% की मजबूती के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 478.19 प्वाइंट्स उछलकर 77,396.04 तो निफ्टी भी 149.75 प्वाइंट्स चढ़कर 23,960.60 तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूटकर 76,604.85 और निफ्टी 23,696.15 तक आ गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

अमेरिका का मिडटर्म इलेक्शन

मार्केट की नजर अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के नतीजे पर रही। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के इस चुनाव में पिछड़ने से ईरान के साथ चल रहा तनाव हल्का पड़ सकता है। एनालिस्ट्स के मुताबिक अमेरिका में डेमोक्रेट की जीत से ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध आगे बढ़ाने में दिक्कत हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें