Get App

Share Market: शेयर बाजार में हर रोज बन रहा नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 85,500 के पार, जानें 3 कारण

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार छठवें दिन नया कीर्तिमान बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में अपने नए शिखर पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने 300 अंकों से अधिक की तेजी के साथ पहली बार 85,000 के पार पहुंच गया। सिर्फ इस हफ्ते सेंसेक्स में अबतक 1,700 अंक या 2 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। वहीं निफ्टी भी आज पहली बार 26,100 के स्तर को पार कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 3:46 PM
Share Market: शेयर बाजार में हर रोज बन रहा नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 85,500 के पार, जानें 3 कारण
Share Market Rally: शेयर बाजार की हालिया रैली अमेरिका में ब्याज दरों की कटौती के बाद शुरू हुई

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार छठवें दिन नया कीर्तिमान बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज दिन भर रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार किया। सेंसेक्स 666 अंक बढ़कर पहली बार 85,836.12 के स्तर पर बंद हुआ। सिर्फ इस हफ्ते सेंसेक्स में अबतक 2,100 अंक या 2.5 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। वहीं निफ्टी ने भी आज के कारोबार के दौरान 26,250 का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। इस तेजी ने निवेशकों को भी काफी फायदा पहुंचाया है। पिछले 6 दिनों में बीएसई की कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों की कुल संपत्ति 11.5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बढ़ी है।

आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में किन 3 कारणों से लगातार तेजी आ रही है-

1. फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में कटौती

शेयर बाजार की हालिया रैली अमेरिका में ब्याज दरों की कटौती के बाद शुरू हुई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक, यूएस फेडरल रिजर्व ने पिछले हफ्ते 4 सालों के बाद पहली बार ब्याज दरों में 0.50% की कटौती की। यह कटौती बाजार की उम्मीदों से अधिक था। इसके अलावा फेडरल रिजर्व ने आगे भी दरों में और कटौती का संकेत दिया है। इस चलते निवेशकों को जोश हाई है। ऐसा माना जाता है कि ब्याज दरें घटने से बाजार में पहले से अधिक पैसा आता है, जो शेयर बाजार को बूस्ट कर सकता है। साथ ही शॉर्ट से मीडियम टर्म में विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें