Share Market Rally: ट्रंप को अमेरिकी संसद में करंट, Sensex में 900 अंकों का उछाल, 5 वजहों से मार्केट में रौनक

Share Market Rally: घरेलू मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती कारोबार में ही उछल पड़े। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मार्केट को दबाव झेलना पड़ा। मार्केट को आज आईटी सेक्टर और प्राइवेट बैंकों से तगड़ा सपोर्ट मिला। साथ ही ट्रंप को अमेरिकी संसद में झटके से भी इसे सपोर्ट मिला। जानिए मार्केट में रौनक की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 4:12 PM
एक कारोबारी दिन पहले 23 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 893.39 प्वाइंट्स यानी 1.16% की फिसलन के साथ 76,200.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 278.80 प्वाइंट्स यानी 1.16% की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ था। आज ये अच्छी बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: कच्चे तेल में नरमी और आईटी-प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी के दम पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी रौनक दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24000 के पार चला गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में एक बार मुनाफावसूली और पीएसयू बैंकों में बिकवाली के चलते ये कुछ समय के लिए रेड जोन में चले गए थे लेकिन फिर इन्होंने रिकवरी की। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रिकवरी आई और शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन हो गए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 790.54 प्वाइंट्स यानी 1.04% के उछाल के साथ 76,991.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 197.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 989.69 प्वाइंट्स उछलकर 77,190.37 और निफ्टी 265.95 प्वाइंट्स चढ़कर 24,090.05 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

कच्चे तेल में नरमी


वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा तो मार्केट को सपोर्ट मिला। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1% फिसलकर चार महीने के निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में ब्रेंट क्रूड एक समय उछलकर प्रति बैरल $120 के करीब पहुंच गया था लेकिन शांति समझौते के चलते होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद में अब यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर प्रति बैरल $76 के नीचे आ चुका है।

IT Stocks और प्राइवेट बैंकों से दमदार सपोर्ट

सेक्टरवाइज मेटल शेयरों ने जोरदार वापसी की कोशिश की और निफ्टी मेटल करीब 1% की गिरावट से रिकवर करते हुए ग्रीन हुआ लेकिन मुनाफावसूली के चलते यह फिर 0.40% की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर ने मिलकर मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी और इनके निफ्टी इंडेक्स करीब 2% मजबूत हुए। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद पीएसयू बैंक में भी रिकवरी हुई और अब इसके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की बढ़त है तो निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक मजबूत हुआ।

FIIs की खरीदारी

मंगलवरा को विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की तो मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना। हालांकि आंकड़ा छोटा रहा लेकिन माहौल पर इसने पॉजिटिव असर डाला। मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने ₹17.86 करोड़ की नेट खरीदारी की।

भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे की उम्मीद

अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय सौदे के बहुत करीब हैं। इसने मार्केट में सेंटिमेंट बेहतर किया।

ट्रंप को अमेरिकी सीनेट से झटका

अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध करने के अधिकार को चुनौती दी गई है। यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 के मामूली अंतर से पास हुआ। इस प्रस्ताव के आने के बाद अब ईरान पर हमला करना मुश्किल हो गया है। इसने मार्केट में रौनक बिखेर दी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

अब ईरान पर हमला नहीं कर पाएंगे ट्रंप! अमेरिकी सीनेट ने दिया बड़ा झटका, इस प्रस्ताव के बाद क्या पंगु हो गए राष्ट्रपति?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।