रॉकेट बन सकता है इस कैपिटल गुड्स कंपनी का शेयर, जेफरीज के क्रिस वुड ने पोर्टफोलियो में किया शामिल

Hitachi Energy India का शेयर इस साल अब तक 67 फीसदी चढ़ा है। हाल में हुए जेफरीज इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिताची के मैनेजमेंट ने बिजनेस की संभावनाओं के बारे में बताया था। कंपनी का कहना है कि भारत में 2035 तक टोटल फाइनल एनर्जी की डिमांड 50 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 1:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिताची एनर्जी इंडिया को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 13 की इस शेयर पर 'buy' की रेटिंग है।

जेफरीज के क्रिस वुड ने अपने पोर्टफोलियो में एबीबी की जगह हिताची एनर्जी इंडिया को शामिल किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इसकी वजह बताई है। उनका मानना है कि इंडिया में ट्रांसमिशन थीम पर दांव लगाने के लिहाज से हिताची एनर्जी इंडिया पहली पंसद होनी चाहिए। हिताची एनर्जी का शेयर 25 सितंबर को 0.78 फीसदी चढ़कर 30,955 रुपये पर चल रहा था।

2026 में 67 फीसदी चढ़ा है शेयर 

Hitachi Energy India का शेयर इस साल अब तक 67 फीसदी चढ़ा है। हाल में हुए जेफरीज इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिताची के मैनेजमेंट ने बिजनेस की संभावनाओं के बारे में बताया था। कंपनी का कहना है कि भारत में 2035 तक टोटल फाइनल एनर्जी की डिमांड 50 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी डिमांड 100 फीसदी तक बढ़ने वाली है।


जेफरीज ने दिया 45,790 रुपये का टारगेट

वुड ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मार्केट ट्रांसमिशन थीम को समझ चुका है। हिताची के शेयरों में इस साल 67 फीसदी तेजी की यही वजह है। इससे 12 महीने का फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग मल्टीपल 71 गुना पहुंच चुका है। जेफरीज ने हिताची के शेयर पर 'बाय' (buy) रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 45,790 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

13 एनालिस्ट्स की शेयर को खरीदने की सलाह

हिताची एनर्जी इंडिया को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 13 की इस शेयर पर 'buy' की रेटिंग है। छह एनालिस्ट्स ने 'होल्ड' की रेटिंग दी है। दो एनालिस्ट्स ने 'sell' यानी शेयर को बेचने की रेटिंग दी है। हिताची एनर्जी इंडिया पावर टेक्नोलॉजीज, ग्रिड ऑटोमेशन और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन सॉल्यूशंस ऑफर करती है। यह बड़े ट्रांसफॉर्मर्स, ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर्स और हाई-वॉल्टेज डायरेक्ट करेंट (HVDC) सिस्टम्स बनाती है। हिताची एनर्जी के भारत में 19 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। भारत में इसका मुकाबला एबीबी इंडिया, सीमेंस,सीजी पावर, जीई वेरनोवा जैसी कंपनियों से है।

यह भी पढ़ें: NSE Share Price: एनएसई का शेयर गिरकर आईपीओ प्राइस के करीब आया, इनवेस्टर्स को क्या करना चाहिए?

कमजोर बाजार में भी शानदार प्रदर्शन 

हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों का प्रदर्शन कमजोर बाजार में भी शानदार रहा है। इस साल यह शेयर करीब 67 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी 11.86 फीसदी गिरा है, जबकि सेंसेक्स 9.31 फीसदी गिरा है। 25 सितंबर को भी भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव दिखा। 1 बजे निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 14 अंक गिरकर 23,047 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.05 अंक यानी 34 अंक चढ़कर 73,608 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।