Get App

Share Market Rise: शेयर मार्केट में इन 3 कारणों से तेजी लौटी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Share Market Rise: गुरुवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 900 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,000 के पार पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और ग्लोबर बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 3:16 PM
Share Market Rise: शेयर मार्केट में इन 3 कारणों से तेजी लौटी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार
Share Market Rise: तेजी की सबसे बड़ी वजह फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी रही

Share Market Rise: गुरुवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 900 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,000 के पार पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और ग्लोबर बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया।

ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी स्मॉलकैप- 100 में 1.58% और निफ्टी मिडकैप-100 में 0.85% तक की तेजी देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 16 में से 14 सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल फार्मा और आईटी सेक्टर में कमजोरी देखी गई।

दोपहर 2 बजे के करीब, सेंसेक्स 913.06 अंक यानी 1.19% बढ़कर 77,544.71 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 265.95 अंक या 1.12% की बढ़त के साथ 24,041.05 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते अब तक करीब 5.5% तक चढ़ चुके हैं। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले छह हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला टूटने की कगार पर हैं। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम की खबरें भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें