Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से आई रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, लगातार दूसरे दिन तेजी

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,300 के भी पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से निवेशकों का जोश हाई दिखा

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Rise: सबसे अधिक तेजी मेटल, कमोडिटी और आईटी शेयरों में देखने को मिली

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,300 के भी पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से निवेशकों का जोश हाई दिखा। सबसे अधिक तेजी मेटल, कमोडिटी और आईटी शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत खरीदारी दिखी।

सुबह 9:25 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 570 अंकों से ज्यादा चढ़कर 78,682 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी-50 इंडेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 24,388 के करीब कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 5 बड़े कारण रहे-


1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी है। कच्चे तेल की कीमतें हालिया ऊंचाई से गिरकर 94-95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई हैं। यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की उम्मीदों के चलते आई है। तेल की कीमतों में नरमी भारत जैसे आयातक देश के लिए अच्छी खबर होती है। इससे महंगाई पर दबाव कम होता है और ऑटो, एविएशन व केमिकल सेक्टर की लागत घटती है।

2. ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत

ग्लोबल शेयर बाजारों में भी गुरुवार तेजी का रुख देखने को मिला। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स बीती रात रिकॉर्ड ऊंचाई पर या उसके आस-पास बंद हुए। नैस्डैक ने भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। S&P 500 भी 7,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। अधिकतर एशियाई शेयर बाजार भी सुबह के कारोबार में हरे निशान में थे। जापान का निक्केई अपने नए रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया। इन संकेतों ने भारतीय बाजार को भी सपोर्ट दिया।

3. अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से बढ़ा भरोसा

निवेशकों का भरोसा इस उम्मीद से भी मजबूत हुआ है कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू हो सकती है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी यह संकेत दे रही है कि बाजार इस संघर्ष के जल्द खत्म होने की संभावना को कीमतों में शामिल कर रहा है।

4. घरेलू बाजार में मजबूत रिकवरी

भारतीय शेयर बाजारों ने हालिया गिरावट के बाद जोरदार वापसी की है। निफ्टी मार्च के निचले स्तर से करीब 2,000 अंक उछल चुका है। बुधवार को 24,200 के ऊपर क्लोजिंग ने बाजार की तेजी को और मजबूती दी है। तकनीकी रूप से अब निफ्टी 24,450–24,500 के अहम रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ रहा है। इस बढ़त को और बढ़ाने के लिए लगातार खरीदारी की जरूरत है।

5. FII खरीदारी और घटती वोलैटिलिटी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछली ट्रेडिंग सेशन में ₹666 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार में स्थिरता के संकेत मिले हैं। साथ ही, इंडिया VIX इंडेक्स में भी गुरुवार को गिरावट आई, जो बाजार में उतार-चढ़ाव कम होने और निवेशकों के भरोसे में सुधार का संकेत है।

हालांकि दूसरी ओर कुछ एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि मार्केट में ऊंचे लेवल पर कंसोलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। उनका कहना है कि निफ्टी के लिए 24,450–24,500 का स्तर अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है, जबकि 24,100–24,150 के आसपास तत्काल सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: एक साल में 200% की तेजी, अब 32% और चढ़ेगा यह ऑटो शेयर; Emkay ने जताया भरोसा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।