Credit Cards

स्टॉक मार्केट का बुरा हाल, निफ्टी के 48 स्टॉक्स गिरावट में, इंडसइंड बैंक 30% नीचे

Stock Market Sell-Off: शेयर बाजार में लगातार बिकवाली जारी है। निफ्टी-50 इंडेक्स ने 27 सितंबर को 26,277 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था और तब से इसमें करीब 9% की गिरावट आ चुकी है। उस दिन से अब तक निफ्टी के 50 में से 48 शेयर घाटे में कारोबार में कारोबार कर रहे हैं। इनमें से करीब आधे स्टॉक्स में 10% या उससे अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि तीन स्टॉक्स में 20% से भी ज्यादा की गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Sell-Off: इंडसइंड बैंक का शेयर 27 सितंबर के बाद से अबतक करीब 30 फीसदी गिर चुका है

Stock Market Sell-Off: शेयर बाजार में लगातार बिकवाली जारी है। निफ्टी-50 इंडेक्स ने 27 सितंबर को 26,277 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था और तब से इसमें करीब 9% की गिरावट आ चुकी है। उस दिन से अब तक निफ्टी के 50 में से 48 शेयर घाटे में कारोबार में कारोबार कर रहे हैं। इनमें से करीब आधे स्टॉक्स में 10% या उससे अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि तीन स्टॉक्स में 20% से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है, उनमें से अधिकतर के सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। यानी इनके नतीजों ने निवेशकों को प्रभावित नहीं किया, जिसके कारण ये स्टॉक्स 'अर्निंग्स एक्सीडेंट्स' के रूप में देखे जा रहे हैं। आइए इन शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. इंडसइंड बैंक (Indusind Bank)

निफ्टी के सभी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर इंडसइंड बैंक है। 27 सितंबर के बाद से अबतक यह शेयर करीब 30 फीसदी गिर चुका है। सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद से ही यह शेयर दबाव में है। बैंक के स्लिपेज में तिमाही आधार पर 17% की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसेट क्वालिटी में भी गिरावट देखी गई। तिमाही आधार पर तिमाही के लिए प्रोविजन में भी 73% का उछाल देखा गया।


2. बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

बजाज ऑटो के शेयरों में भी तिमाही नतीजों के बाद भारी गिरावट की शुरुआत हुई। हालांकि इसके नतीजे अनुमानों के मुताबिक थे, लेकिन शेयर की कीमत में तेजी और मैनेजमेंट की सतर्क टिप्पणियों ने निवेशकों को निराश किया। 27 सितंबर से अब तत शेयर में 25% की गिरावट आई है और यह ₹10,000 के निशान से भी नीचे आ गया है। अक्टूबर में कंपनी की बिक्री के आंकड़े भी उम्मीदों से कम रहे और घरेलू बिक्री में 8% से अधिक की गिरावट आई।

3. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products)

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के स्टॉक्स में भी तिमाही नतीजों के बाद गिरावट आई है। भारत में इसके बेवरेज बिजनेस की बिक्री में 3% की गिरावट आई, जबकि वॉल्यूम में पिछले साल की तुलना में 4% की गिरावट आई। इसकी चाय के मार्केट में भी हिस्सेदारी 0.20 फीसदी घटी है। कंपनी का रेडी टू ड्रिंक बिजनेस का रेवेन्यू भी मौसम और कॉम्पिटिटीव कीमतों के चलते 11% कम हुआ। इस गिरावट के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने शेयर की रेटिंग घटाई है। 27 सितंबर से इसके शेयर में 19% की गिरावट आई है।

4. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)

मारुति सुजुकी के शेयरों में भी 27 सितंबर के बाद से 19% की गिरावट आई है। भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर कार कंपनी ने पिछले हफ्ते सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जो दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों से कम थे। तिमाही नतीजों में EBITDA तीन तिमाही के निचले स्तर पर और मार्जिन 5 तिमाही के निचले स्तर पर पहुच गए।

5. नेस्ले इंडिया (Nestle India)

नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी इसके नतीजों के ऐलान के बाद गिरावट आई। कंपनी की वॉल्यूम में तिमाही के दौरान 1.5% की गिरावट आई, जबकि उम्मीद 0% से 1% की बढ़त की थी। 27 सितंबर से कंपनी के शेयरों में 18.5% की गिरावट आई है।

6. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी 27 सितंबर से अब तक 16% गिर चुके हैं। पर्सनल केयर, फूड और रिफ्रेशमेंट सेगमेंट के कमजोर प्रदर्शन के चलते कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से कम रहे।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार इन 7 कारणों से हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का... ₹7 लाख करोड़ डूबे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।