Get App

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठवें दिन नए शिखर पर बंद, निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 26 सितंबर को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार छठे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स जहां 666 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलर 26,200 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 4:08 PM
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठवें दिन नए शिखर पर बंद, निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 476.98 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 26 सितंबर को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार छठे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स जहां 666 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलर 26,200 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो और बैंकिंग शेयरों में रही। निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो दोनों ने क्रमशः 54,467 और 27,526 का अपना ऑलटाइम छुआ। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा और दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंक या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 85,836.12 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 85,930.43 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 181.85 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 26,186.00 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार में 26,250.90 का नया उच्चतम स्तर छुआ।

निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 सितंबर को बढ़कर 476.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 25 सितंबर को 475.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें