Share Market Update: शेयर बाजारों में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 17 अक्टूबर को थम गया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। सेंसेक्स जहां 261 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने फिर 19,800 के स्तर को पार कर लिया। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.70 फीसदी की तेजी के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, एनर्जी, FMCG, फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।
