Share Market: सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद, स्मॉलकैप में रही तेजी... निवेशकों ने ₹99,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी रही। हालांकि छोटे और मझोले का शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रहा है। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 99,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 9:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 460.91 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी रही। हालांकि छोटे और मझोले का शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रहा है। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 99,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी यूटिलिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पावर शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG और फार्मा कंपनियों में मुनाफावसूली हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 99.55 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 81,455.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.20 अंक या 0.085% की तेजी के साथ 24,857.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹99,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जुलाई को आज बढ़कर 460.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 29 जुलाई को 459.92 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 99,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 99,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 3.42 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), पावर ग्रिड (Power Grid) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.75% से लेकर 3.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा आईटीसी (ITC), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 1.61% से लेकर 1.11% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex24

2,296 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,023 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,296 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,600 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 124 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 351 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 13 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex24f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- NTPC के शेयरों को मिला एक्सपर्ट्स का सपोर्ट, 5% उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।