Share Markets: शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन लगाया छलांग, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 11 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने जहां 400 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,800 के पार बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी दी इस चौतरफा तेजी के चलते निवेशकों को आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 321.61 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 11 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने जहां 400 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,800 के पार बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी दी। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। इस चौतरफा तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बाजार की तेजी को सबसे अधिक सपोर्ट मजबूत ग्लोबल संकेतों से मिला। अमेरिका में ब्याज दरों की बढ़ोतरी के समर्थन वाले अनुमानों में कमी आई है। इजराइल-हमास जंग का असर भी निवेशकों को खाड़ी देशों तक ही सीमित रहने की उम्मीद है। इसके अलावा सऊदी अरब ने क्रूड ऑयल की कीमतों में अस्थिरता को रोकने का वादा किया है। इस सबके चलते ग्लोबल मार्केट्स का मूड अच्छा रहा, जिसका असर भारतीय बाजार में दिखा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 393.69 अंक या 0.60% बढ़कर 66,473.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 121.50 अंक या 0.62% की तेजी के साथ 19,811.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 1.90 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 अक्टूबर को बढ़कर 321.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 10 अक्टूबर को 319.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.90 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 3.39 फीसदी की तेजी रही। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर करीब 1.15% से लेकर 2.09% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: 10% डिविडेंड के साथ 35% तक रिटर्न कमाने का मौका, यह शेयर करा सकता है बंपर फायदा

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंफोसिस (Infosys) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 0.28 फीसदी से लेकर 0.42 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,350 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,822 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,350 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,336 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 271 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।