Get App

Share Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशक मालामाल; एक दिन में ₹3.32 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 24 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्राडर मार्केट में बजट के अगले दिन जमकर खरीदारी हुई, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:23 PM
Share Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशक मालामाल; एक दिन में ₹3.32 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 449.72 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 24 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्राडर मार्केट में बजट के अगले दिन जमकर खरीदारी हुई, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक खरीदारी एनर्जी, टेलीकॉम, यूटिलिटी, ऑयल एंड गैस, पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 280.16 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 80,148.88 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 40.10 अंक या 0.16% फिसलकर 24,438.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.32 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जुलाई को आज बढ़कर 449.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 23 जुलाई को 446.40 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें