Get App

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी के रिकॉर्ड से भी नहीं रुकी मुनाफावसूली, एक दिन में ₹74,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 1 अगस्त को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स पहली बार 82,000 के पार गया। वहीं निफ्टी भी पहली बार 25,000 को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में महंगे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं के चलते मुनाफावसूली हुई। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 74,000 करोड़ रुपये घट गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:13 PM
Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी के रिकॉर्ड से भी नहीं रुकी मुनाफावसूली, एक दिन में ₹74,000 करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 461.64 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 1 अगस्त को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स पहली बार 82,000 के पार गया। वहीं निफ्टी भी पहली बार 25,000 को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में महंगे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं के चलते मुनाफावसूली हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.80 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 74,000 करोड़ रुपये घट गई। आज के कारोबार के दौरान पावर, यूटिलिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं दूसरी ओर आईटी, टेलीकॉम, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में गिरावट देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 126.38 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 81,867.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,129.49 का नया ऑलटाइम हाई छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 52.85 अंक या 0.21% की तेजी के साथ 25,004.00 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 25,078.30 का नया शिखर बनाया।

निवेशकों के ₹74,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 अगस्त को आज घटकर 461.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 31 जुलाई को 462.38 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 70,000 करोड़ रुपये कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 70,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें