Sensex-Nifty closes red: पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने और एक बार से अमेरिकी टैरिफ के झटके की आशंका ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया। हालांकि निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग और पीएसयू बैंक के शेयरों की जोरदार रिकवरी के दम पर मार्केट ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक टूटने के बाद एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स-निफ्टी ने करीब आधे फीसदी की गिरावट से रिकवरी करते हुए करीब आधे फीसदी की बढ़त हासिल की थी लेकिन आज फिर बेयर्स का कब्जा हो गया। सेंसेक्स तो इंट्रा-डे में 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था और निफ्टी भी 23,150 के करीब आ गया था लेकिन फिर आधे से अधिक घाटा रिकवर हो गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में थोड़ी रिकवरी आई और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 की गिरावट करीब 1% से कम होकर आधे फीसदी से कम रह गई।
सेक्टरवाइज आज आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया और दिन के आखिरी में भी निफ्टी आईटी 5.57% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी गिरावट ने पीएसयू बैंक की तेज रिकवरी को भी फीका कर दिया। निफ्टी पीसयूबैंक आधे फीसदी की गिरावट से उबरकर डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में भी 1-1% की गिरावट आई। ओवरऑल इस रस्साकसी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹1 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की कमी आई है।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 303.67 प्वाइंट्स यानी 0.41% की फिसलन के साथ 74,346.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 77.95 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1157.24 प्वाइंट्स टूटकर 73,492.60 और निफ्टी भी 332.05 प्वाइंट्स टूटकर 23,151.50 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹1.04 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 02 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,02,704.835 करोड़ था। आज यानी 03 जून 2026 को यह घटकर ₹4,60,98,252.60 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,04,452.235 करोड़ घट गई है।
Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
113 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4386 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1812 शेयर मजबूत हुए तो 2400 में गिरावट रही जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 113 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।