Share Market: गिरते शेयर बाजार में भी स्मॉलकैप शेयरों ने कराई चांदी, निवेशकों ने ₹96,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी लगातार 10वें दिन लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेंसेक्स गिरकर 73,000 के नीचे चला गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में इससे उलट चाल देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी उछलकर बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 96,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 384.97 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी लगातार 10वें दिन लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेंसेक्स गिरकर 73,000 के नीचे चला गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में इससे उलट चाल देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी उछलकर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडेक्स में 0.08 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके चलते निवेशक आज मुनाफे में रहे। निवेशकों की संपत्ति में कुल करीब 96,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, आईटी, ऑटो, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 36.65 अंक या 0.17 फीसदी टूटकर 22,082.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹96,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 मार्च को बढ़कर 384.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 3 मार्च को 384.01 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 96,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 96,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 2.98 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद जोमैटो (Zomato), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.68 फीसदी से लेकर 2.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एशियन पेंट (Asian Paint) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 1.47 फीसदी से लेकर 2.40% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex172

2,217 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,086 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,217 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,740 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 129 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 54 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 572 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex172f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, 10% तक उछले गार्डन रीच, मझगांव डॉक के शेयर, क्या है कारण?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।