Share Market: सेंसेक्स लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तेजी, निवेशकों ने ₹1.59 लाख करोड़ कमाए़़

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 14 नवंबर को लगातार छठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते दोनों इंडेक्स अब तक करीब 2 फीसदी नीचे आ चुके हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी लौटती दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इस उछाल के चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 431.05 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 14 नवंबर को लगातार छठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते दोनों इंडेक्स अब तक करीब 2 फीसदी नीचे आ चुके हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी लौटती दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इस उछाल के चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG, यूटिलिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 फीसदी लुढ़ककर 23,532.70 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.59 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 नवंबर को बढ़कर 431.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 13 नवंबर को 429.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में 1.29 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 0.69 फीसदी से लेकर 1.22 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं नेस्ले इंडिया (Nestle India), एनटीपीसी (NTPC), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 1.79 फीसदी से 2.12% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex97f

2,172 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,050 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,172 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,786 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 92 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 141 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 155 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex97

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Ceigall India का शेयर भरेगा 47% की उड़ान! जेएम फाइनेंशियल को भरोसा, चेक करें रेटिंग और टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।