शेयर बाजार में दिखी मुनाफावसूली, सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में आज उच्च स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इससे पहले दिन में दोनों इंडेक्स ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। मुनाफावसूली के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 83,000 करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 6:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 442.22 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज उच्च स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इससे पहले दिन में दोनों इंडेक्स ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। मुनाफावसूली के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 83,000 करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.57 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.07 फीसदी की मामूली तेजी देखी। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आज बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 34.73 अंक या 0.044% की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.10 अंक या 0.075% फिसलकर 24,123.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 जुलाई को घटकर 442.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 1 जुलाई को 443.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 83,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 83,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 2.74 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.70% से लेकर 1.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर क्रमश: 1.87% से लेकर 2.16% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex7

2,047 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,008 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,047 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,870 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 91 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 358 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 17 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex7f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- हिंडनबर्ग ने SEBI पर बोला हमला, कहा- अदाणी मामले में बस ₹34 करोड़ का हुआ मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।