Get App

शेयर बाजार में दिखी मुनाफावसूली, सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में आज उच्च स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इससे पहले दिन में दोनों इंडेक्स ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। मुनाफावसूली के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 83,000 करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 6:25 PM
शेयर बाजार में दिखी मुनाफावसूली, सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 442.22 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज उच्च स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इससे पहले दिन में दोनों इंडेक्स ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। मुनाफावसूली के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 83,000 करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.57 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.07 फीसदी की मामूली तेजी देखी। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आज बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 34.73 अंक या 0.044% की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.10 अंक या 0.075% फिसलकर 24,123.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 जुलाई को घटकर 442.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 1 जुलाई को 443.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 83,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 83,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें