शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी, सेंसेक्स 73,000 अंक के पार, 2 दिन में 6 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला सोमवार 15 जनवरी को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। बस दिनभर में निवेशकों की संपत्ति 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 11:39 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 376.14 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला सोमवार 15 जनवरी को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। बस दिनभर में निवेशकों की संपत्ति 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वहीं पिछले 2 कारोबारी दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है। यह लगातार पांचवा दिन था, जब भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। करोबार के दौरान निफ्टी ने 22,115.55 अंक और सेंसेक्स ने 73,402.16 अंक का नया उच्चतम स्तर छुआ। आईटी कंपनियों के उम्मीद से अच्छे नतीजों ने बाजार के जोश को बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 759.48 अंक या 1.05% बढ़कर 73,327.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 202.90 अंक या 0.93% फीसदी की तेजी के साथ 22,097.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.85 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 15 जनवरी को बढ़कर 376.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 12 जनवरी को 373.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 6.25% की तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.21% से लेकर 2.90 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- EVOQ Remedies स्टॉक धड़ाम, 24% तक की दिखी गिरावट; क्या है वजह

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 0.26% से लेकर 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,102 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,060 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,102 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,843 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 115 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 565 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 16 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।