Get App

Share Market: रिकॉर्ड बनाने के बाद 450 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के एक झटके में ₹88,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: आखिरी घंटे में तेज बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 9 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 59 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 22,650 के नीचे फिसल गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 88,000 करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ

Vikrant singhअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 8:46 PM
Share Market: रिकॉर्ड बनाने के बाद 450 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के एक झटके में ₹88,000 करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 399.98 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: आखिरी घंटे में तेज बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 9 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 59 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 22,650 के नीचे फिसल गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 88,000 करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स ने पहली बार 75,000 के स्तर को पार किया और 75,124.28 के नए ऑलटाइम हाई को छुआ। वहीं निफ्टी ने कारोबार के दौरान 22,768.40 अंक का नया शिखर छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आई और दोनों इंडेक्स अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 58.80 अंक या 0.079% की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तर से कीरब 450 अंकों की गिरावट आई। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 23.55 अंक या 0.10% फिसलकर 22,642.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹88,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अप्रैल को घटकर 399.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 8 अप्रैल को 400.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 88 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 88 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें