Share Market Today: आखिरी घंटे में जबरदस्त खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 22 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान लाल निशान में आ गया था, लेकिन फिर आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में आईटी तेजी से इस दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में मदद मिली। सेंसेक्स जहां 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिर 22,200 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.92 और 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बैंकिंग शेयरों ने आज निराश किया।
